लॉकडाउन में रामायण-महाभारत का जलवा बरकरार, टीवी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड टूटे

By अमित कुमार | Published: April 16, 2020 09:40 PM2020-04-16T21:40:36+5:302020-04-16T21:51:25+5:30

दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा रामायण और महाभारत ने टीआरपी के मामले में कई शोज को पीछे छोड़ दिया है। फैंस लगातार इन दोनों शो के देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहे हैं।

Ramayan and Mahabharat get bumper ratings for barc new report | लॉकडाउन में रामायण-महाभारत का जलवा बरकरार, टीवी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड टूटे

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights बार्क के नए रिपोर्ट में सामने आने से पता चलता है कि इन दोनों ही शो के दर्शकों की संख्या बढ़ी है। दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा शुरू किया है और यह अभी तक चैनल के लिए फायदेमंद रहा है।

लॉकडाउन के बीच रामायण और महाभारत लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है। ये दोनों ही सीरियल को लोगों से जमकर प्यार मिल रहा है। रामायण के हर एपिसोड के बाद फैंस सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा करते हैं। बार्क के नए रिपोर्ट में सामने आने से पता चलता है कि इन दोनों ही शो के दर्शकों की संख्या बढ़ी है। दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा शुरू किया है और यह अभी तक चैनल के लिए फायदेमंद रहा है। 

बार्क के मुख्य कार्यकारी सुनील लुल्ला ने बताया कि 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह तक टीवी देखने का आंकड़ा कोविड-19 से पहले की तुलना में 38 प्रतिशत बढ़ा है। यह एक रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी है।  टीवी टीआरपी के मामले में पिछले कई शोज का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दूरदर्शन आगे निकल चुका है। आम दिनों की तुलना में लॉकडाउन में काफी दर्शकों का इंजाफा हुआ है। 

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को 20.3 करोड़ लोगों ने देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-दो को लेकर टीवी पर संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने उनके ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। अपने इस संबोधन में मोदी ने राष्ट्रव्यापी बंद को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की। बाजार अनुसंधान एजेंसी एसी नील्सन ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या लोगों ने संपर्क का पता लगाने के आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है लेकिन इनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Web Title: Ramayan and Mahabharat get bumper ratings for barc new report

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे