लाइव न्यूज़ :

बिकिनी पहनने पर रकुल प्रीत सिंह को पापा ने कही थी यह बात, एक्ट्रेस ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 21:47 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर पर ही अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। इस दौरान वह वहां रहने वाले गरीबों की मदद भी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में रकुल प्रीत सिंह अपने घर के आस-पास झुग्गियों में रहने वाले 200 परिवारों की मदद कर रही हैं। रकुल के मुताबिक अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो वह इसे आगे भी जारी रखेंगी।

बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को आज कौन नहीं जानता। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास मुकाम हासिल करने वाली रकुल प्रीत सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रकुल प्रीत सिंह ने साल 2011 में पीजेंट में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिकिनी पहनना जरूरी होता है। 

रकुल प्रीत सिंह इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन उनकी मां को अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था। रकुल ने हाल ही में इस बारे में बातचीत की। रकुल ने कहा, 'मेरी मां को मुझ पर बहुत ज्यादा भरोसा था। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि मुझे यकीन है कि तुम कर लोगी। आप यकीन नहीं करेंगे कि कई बच्चों को पेरेंट्स का सपोर्ट नहीं मिलता लेकिन इस मामले में मैं बहुत लकी रही रहूं।'

रकुल ने आगे कहा, 'मुझे मेरे माता-पिता से हमेशा सपोर्ट मिलता रहा है। मेरे बिकिनी पहनने से मेरे पापा को भी कभी कोई दिक्कत नहीं रही है। मेरे पापा मुझे वाइब्रेंट कलर की बिकिनी खरीदने की सलाह देते थे। मेरे माता-पिता शुरू से ही काफी खुले विचार वाले पैरेंट्स रहे हैं। जो मेरे लिए अच्छी बात रही।' रकुल इन दिनों अपने माता-पिता कुलविंदर सिंह और राजेंद्र के साथ ही रह रही हैं। 

लॉकडाउन में वह अपने घर के आस-पास झुग्गियों में रहने वाले 200 परिवारों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से लोगों की मदद करने का एक छोटा सा प्रयास कर रही हैं। रकुल के मुताबिक अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो वह इसे आगे भी जारी रखेंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच