कंगना के बयान से सदमे में राखी सावंत, अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- ऐसे लोगों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी
By अनिल शर्मा | Published: November 15, 2021 01:09 PM2021-11-15T13:09:29+5:302021-11-15T13:25:14+5:30
राखी सावंत ने कंगना को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा कि देश किस तरफ जा रहा है। कैसे लोगों के हाथ में जा रहा है। मुझे ये सुनकर शॉक लगा।
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेेत्री ने इसकी जानकारी अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर दी है। वीडियो में राखी सावंत बता रही हैं कि वह कंगना के बायन से काफी शॉक्ड हैं। उन्हें कंगना के बयान के बाद से ही सदमे में हैं। कहा, जब उन्होंने 'आजादी भीख में मिली है' बयान को सुना उसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं।
राखी सावंत ने कंगना को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा कि देश किस तरफ जा रहा है। कैसे लोगों के हाथ में जा रहा है। मुझे ये सुनकर शॉक लगा। मैं आज अस्पताल में भर्ती हो गई। कंगना पर गुस्सा निकालते हुए राखी ने कहा कि तुम्हे पद्मश्री सम्मान मिला तो तुमने ऐसी बकवास कर दी, अगर तुम्हारे हाथों देश जाएगा तो तुम क्या कर दोगी।
राखी ने कहा, मैं अपने देश से प्यार करती हूं। मेरे देश का नमक खाया है मैंने। जवानों ने अपना बलिदान दिया है। शायद वो भूल गई हैं। मुझे चिंता है कि देश का आगे क्या होगा। इसलिए मैं अस्पताल में भर्ती हूं। मुझे शॉक लगा है। राखी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि 'तुम्हें पद्मश्री सम्मान भीख में मिला है'। राखी ने कहा, कंगना अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं करती हैं और इसीलिए उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में कि एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी। असल आजादी साल 2014 में मिली थी। कंगना के इस बयान के बाद से ही उनकी खूब आलोचनाएं हो रही हैं। उनसे पद्मश्री वापस लिए जाने की मांग की जा रही हैं। उनके खिलाफ दो शिकायतें भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि कंगना अपने बयान पर टिकी हुई हैं।