अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को लिया हिरासत में, शर्लिन चोपड़ा के केस के बाद कार्रवाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2023 03:06 PM2023-01-19T15:06:13+5:302023-01-19T16:35:19+5:30

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत को अंबोली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर दी है।

Rakhi Sawant in police custody action taken in Sherlyn Chopra case | अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को लिया हिरासत में, शर्लिन चोपड़ा के केस के बाद कार्रवाई, जानें मामला

फाइल फोटो

Highlightsबॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले राखी सांवत पर शर्लिन चोपड़ा ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। राखी सांवत ने शर्लिन के खिलाफ बयानबाजी की थी इसलिए उन पर शर्लिन ने केस किया था।

मुंबई: अपने अतरंगी अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सांवत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे के अनुसार, राखी सांवत को 19 जनवरी, गुरुवार को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि राखी सांवत को शर्लिन चोपड़ा द्वारा दायर की गई एफआईआर के बाद अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राखी सांवत के खिलाफ मानहानि का केस किया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट किया है

मामले में बोलते हुए एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ब्रेकिंग न्यूज... अंबोली पुलिस द्वारा एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सांवत को गिरफ्तार किया गया है। कल राखी सांवत ने एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आखिर वह कौन सा विवाद है जिसमें राखी सांवत फंसी है। ये पूरा मामला बिग बॉस 16 से जुड़ा हुआ है। इस शो में शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर नाराजगी जताई थी और उनके बिग बॉस में रहने पर आपत्ति जताई थी। शर्लिन का कहना था कि जिस शख्स ने कई लड़कियों का शोषण किया हो उसे शो में रहने का हक नहीं है। 

इसके बाद शर्लिन अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया था। शर्लिन ने मीडिया से बता करते हुए कहा था कि सलमान खान साजिद खान को बचा रहे हैं। मीडिया के अनुसार, इसी संबंध में राखी सांवत ने शर्लिन को फटकार लगाई थी और साजिश खान का बचाव किया था। इसके बाद राखी ने जमकर शर्लिन को खरी-खोटी सुनाई थी। इंडिया टुडे के अनुसार, राखी ने शर्लिन पर भद्दे कमेंट्स भी किए थे। जिससे नाराज होकर शर्लिन ने राखी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। 

Web Title: Rakhi Sawant in police custody action taken in Sherlyn Chopra case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे