'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना, जानें पूरी डीटेल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 5, 2019 08:31 AM2019-07-05T08:31:39+5:302019-07-05T08:32:03+5:30

2018 के बाद इस साल भी आयुष्मान खुराना फैंस के बीच धमाल कर रहे हैं। आर्टिकल 15 की सफलता के बाद अब एक्टर शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगे।

rajkummar rao to romance ayushmann khurrana | 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना, जानें पूरी डीटेल्स

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना, जानें पूरी डीटेल्स

आयुष्मान खुराना की बधाई हो और अंधाधुंन ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। 2018 के बाद इस साल भी आयुष्मान खुराना फैंस के बीच धमाल कर रहे हैं। आर्टिकल 15 की  सफलता के बाद अब एक्टर शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगे।

2017 में आई शुभ मंगल सावधान को ये सीक्वल फिल्म होगी। शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। खबर के अनुसार फिल्म में आयुष्मान खुराना राजकुमार राव के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।


 हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों स्टार्स इससे पहले बरेली की बर्फी में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को फैंस से जमकर वाहवाही मिली थी। फिल्म की कहानी आदि के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 अगर सच में राजकुमार और आयुष्मान ने साथ में रोमांस किया तो फैंस के लिए ये काफी मजेदार फिल्म होने वाली है। राजकुमार राव की बात करें तो एक्टर फरवरी में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आए थे। अब जल्द की एक्टर जजमेंटल है क्या में नजर आएंगे।

Web Title: rajkummar rao to romance ayushmann khurrana

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे