सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पहली बार सामने आई राजकुमार राव की प्रतिक्रिया, कहा- मुझे नहीं हो रहा था विश्वास

By मनाली रस्तोगी | Published: July 13, 2022 05:04 PM2022-07-13T17:04:14+5:302022-07-13T17:05:05+5:30

राजकुमार ने खुलासा किया कि जब उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में फोन आया तो वह घर पर थे। उन्होंने बताया कि जब फोन आया तब वो लंच करने जा रहे थे। राजकुमार राव ने साझा किया कि उनका लैंडलाइन फोन लगातार बज रहा था और उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।

Rajkummar Rao shares his FIRST REACTION after getting call about Sushant Singh Rajput's demis | सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पहली बार सामने आई राजकुमार राव की प्रतिक्रिया, कहा- मुझे नहीं हो रहा था विश्वास

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पहली बार सामने आई राजकुमार राव की प्रतिक्रिया, कहा- मुझे नहीं हो रहा था विश्वास

Highlightsराजकुमार ने बताया कि ये खबर सुनकर वो चौंक गए थे और उनका दिल टूट गया था।14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फैंस और फिल्म इंडस्ट्री आज भी उन्हें याद करती है। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने बताया कि जब उन्हें सुशांत के निधन के बारे में पता चला था तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। बता दें कि राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत 'काई पो छे' और 'राबता' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं। 

राजकुमार ने खुलासा किया कि जब उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में फोन आया तो वह घर पर थे। उन्होंने बताया कि जब फोन आया तब वो लंच करने जा रहे थे। राजकुमार राव ने साझा किया कि उनका लैंडलाइन फोन लगातार बज रहा था और उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने फोन उठाया क्योंकि वो लगातार बजे जा रहा था। उन्हें एक रिपोर्टर का कॉल आया था, जिसने सुशांत के निधन की खबर को ब्रेक किया था।

राजकुमार ने बताया कि ये खबर सुनकर वो चौंक गए थे और उनका दिल टूट गया था। उनसे एक बयान मांगा गया था और वह केवल इतना कह पाए थे कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि उसके बाद वह खाना नहीं खा सके। यह उनके लिए बेहद भावुक पल था। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन की असामयिक और चौंकाने वाली खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था।

सुशांत के निधन के बाद उनके निधन की जांच के लिए एक जांच शुरू की गई थी। इस जांच ने बॉलीवुड में एक ड्रग स्कैंडल को जन्म दिया जिसकी अभी भी अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। सुशांत के फैंस को दिवंगत अभिनेता के निधन के लिए न्याय का इंतजार है। आए दिन वे इस घटना के चल रहे मामले को लेकर सवाल पूछते हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से सुशांत से जुड़े ड्रग मामले में पूछताछ जारी है।

Web Title: Rajkummar Rao shares his FIRST REACTION after getting call about Sushant Singh Rajput's demis

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे