राजकुमार राव के पिता का 60 साल की उम्र में हुआ निधन, गुरुग्राम में होगा अंतिम संस्कार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 6, 2019 04:25 PM2019-09-06T16:25:24+5:302019-09-06T16:25:24+5:30

60 साल की उम्र में अभिनेता राजकुमार राव की के पिता सत्यप्रकाश यादव का निधन हो गया है। सत्यप्रकाश बीते कई दिनों से बिमार चल रहे थे।

rajkummar rao father died | राजकुमार राव के पिता का 60 साल की उम्र में हुआ निधन, गुरुग्राम में होगा अंतिम संस्कार

राजकुमार राव के पिता का 60 साल की उम्र में हुआ निधन, गुरुग्राम में होगा अंतिम संस्कार

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। अभिनेता राजकुमार राव के पिता सत्यप्रकाश यादव का निधन हो गया है। सत्यप्रकाश बीते कई दिनों से बिमार चल रहे थे।

एक्टर के पिता 17 दिनों से गुरुग्राम के अस्पताल, मेदानता में एडमिट थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है। एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में किया जाएगा। इस दौरान परिवार के लोग और कुछ करीबी मौजूद रहेंगे।एक्टर के पिता 60 साल के थे।

इससे पहले 2017 में एक्टर की मां का निधन हो गया था। उस वक्त वह न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे और तुरंत एक दिन बाद शूटिंग पर लौट गए थे। उस वक्त एक्टर ने कहा था कि मैने इसलिए ऐसा किया क्योंकि मेरी मां मुझे ऐसा करने को कहती थी।

उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मुझे स्क्रीन पर देखने की थी।मेरे लिए परफॉर्म करना बेहद मुश्किल है लेकिन वे हमेशा मेरे साथ हैं ये मैं जानता हूं। राजकुमार राव के पिता की बात करें तो वह एक सरकारी कर्मचारी थे।

 राजकुमार ने अलीगढ़, बरेली की बर्फी, स्त्री, न्यूटन, मेरी शादी में जरूर आना, ओमेर्टा जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Web Title: rajkummar rao father died

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे