सड़कों पर लग्जरी कार दौड़ाते नजर आए सुपरस्टार रजनीकांत, सोशल मीडिया पर फोटो ने मचाया तहलका
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 22, 2020 09:26 AM2020-07-22T09:26:31+5:302020-07-22T10:17:49+5:30
रजनीकांत (Rajinikanth) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. रजनीकांत को लग्जरी कार चलाते देखा गया, रजनीकांत ने लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) गाड़ी चलाई.
सुपरस्टार रजनीकांत फैंस के दिलों में राज करते हैं। रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह से प्यार करते हैं। रजनीकांत की एक झलक फैंस को दीवाना कर देती है। इन दिनों रजनीकांत सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।जिसमें वह कार चलाते नजर आ रहे हैं।
रजनीकांत को चेहरे पर मास्क लगाए लग्जरी कार चलाते देखा गया है। 69 वर्षीय रजनीकांत ने लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) गाड़ी चलाई। उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ट्विटर पर #LionInLamborghini टॉप ट्रेंड कर रहा है, बड़े परदे पर स्टाइलिश दिखने वाले रजनीकांत रियल लाइफ में काफी सादगी से जीते हैं।
उनको बाहर सहेद कुर्ते और लुंगी के साथ ही देखा जाता रहा है। इस बार भी वो इस ही स्टाइल में नजर आए। कोरोनावायरस महामारी के चलते रजनीकांत ने सरकार के नियमों का पालन किया और फेस मास्क लगाया हुआ था। कार चलाते वक्त उन्होंने सीट बेल्ट भी लगाए हुए थे।
एक यूजर ने लिखा, 'जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है. कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए यह सही उदाहरण है। मास्क पहनें और जब कार चलाएं तो सीट बेल्ट भी लगाएं,साथ ही सुरक्षित ड्राइव करें।
Thalaivar #Superstar@rajinikanth with his daughter @soundaryaarajni family. The #Lamborghini#Urus model car seen in the picture is the car which Thalaivar drove (The pic we saw yesterday). Very happy to see #Thalaivar smiling and happy. #ThalaivarForLife
— RBSI RAJINI FAN PAGE (@RBSIRAJINI) July 21, 2020
#Rajinikanth#RBSIpic.twitter.com/mCtMSSmomH
Thalaivar Dharisanam🤘🏾🤘🏾🤘🏾 pic.twitter.com/PAnEM0YZLG
— Desingh Periyasamy (@desingh_dp) July 20, 2020
#LionInLamborghini 🔥
— K@ss!m A@z!〽️ (@AazimKassim) July 20, 2020
- Thalaivar @rajinikanth took his Daughter @soundaryaarajni “LAMBOGINI” ✅ to Purchase Groceries 👌
-He himself is Self driving the car for safety 🚙!! pic.twitter.com/xD271gnJBD
रजनीकांत के फेन पेज ने एक और तस्वीर पोस्ट की। जिसमें खुलासा किया गया कि रजनीकांत लेम्बोर्गिनी उरुस चला रहे थे। जिसकी कीमत भारत में 3 करोड़ रुपये हैं।