ईशान खट्टर के पिता के घर आया नन्हा मेहमान, 52 साल में राजेश बने पापा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2019 01:18 PM2019-08-31T13:18:51+5:302019-08-31T13:28:37+5:30
राजेश खट्ट शादी के 11 साल बाद पिता बने हैं। तीन महीने पहले उनके बेटे ने जन्म लिया है। राजेश ईशान खट्ट के पिता है।
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर एक बार फिर पापा बन गए है। राजेश के हाल ही में एक बेटे जन्म हुआ है। वंदना सजनानी से राजेश ने 11 साल पहले शादी की थी। शादी के इतने साल बाद वह माता-पिता बने हैं। राजेश खट्ट ने बेटे का नाम वनराज कृष्ण रखा है। खबर के अनुसार उनके बेटे का जन्म तीन महीने पहले हो गया था।
लेकिन उन्होंने इस बात की खबर किसी को नहीं दी क्योंकि उनका बेटा काफी समय तक अस्पताल में रहा था।हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ पहली जन्माष्टमी सेलिब्रेट की जिसे लेकर वो बेहद खुश हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार राजेश ने बेटे के जन्म की खबर पर अब पु्ष्टि की है।
उन्होंने कहा है कि यह हमारे लिए इस वक्त बहुत ही अच्छी फीलिंग है लेकिन ये सफर हमारे लिए आसान नहीं रहा है। महीनों पहले हम तब काफी खुश थे जब डॉक्टर ने हमको बताया कि वंदाना प्रग्नेंट है लेकिन तीसरे महीने में उसकी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
जिसके कुछ महीने बाद हमें पता चला कि बच्चे की ग्रोथ काफी स्लो है। जिससे हमने ट्विंस में से एक को खो दिया। इसके बाद दूसरे को बचाने के लिए तुरंत डिलीवरी करनी पड़ी। बच्चे का जन्म तीन महीने पहले हुआ। फिलहाल बच्चा ठीक है। राजेश के पहली शादी से ईशांत खट्टर हैं।ईंशान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं।