लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को जान से मारने वाले मामले में पुलिस के हाथ लगे दो आरोपी, पूछताछ में बताया क्यों की थी ऐसी हरकत

By मेघना वर्मा | Updated: October 4, 2019 12:31 IST

सलमान खान को ये जान से मारने की धमकी, गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई थी। इस धमकी वाली पोस्ट में सलमान खान की फोटो भी लगी नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान को 27 सिंतबर को जोधपुर कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले में पेश होना था।सलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड के 'सुल्तान' इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले दबंग खान को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। किसी गैरी शूटर के नाम के अकाउंट से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसी कारण से जोधपुर कोर्ट में होने वाली काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई में सलमान कोर्ट में शामिल नहीं हुए थे। अब राजस्थान सरकार ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक पर ये अकाउंट फर्जी नाम से बनाया गया था। जिससे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस के हाथ अब इसके मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्रोई है। जो सोपू गैंग का सदस्य है। पुलिस ने लॉरेंस को पकड़ कर जब पूछताछ की तो उनसे कबूला कि 16 सितंबर को उसने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

मशहूर होने के लिए की ऐसी हरकत

लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि उनसे मशहूर होने के लिए ऐसा काम किा था। वो लोगों की नजरों में आने के लिए ऐसा कर रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

सलमान को ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई थी। इस धमकी वाली पोस्ट में सलमान खान की फोटो भी लगी नजर आ रही है। जिसनें क्रॉस का निशाना लगाया गया है। यूजर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू अदालत में तू दोषी है।

सलमान को 27 सितंबर को काला हिरण केस में जोधपुर की कोर्ट में पेश होना था। 1999 में कांकणी गांव में फिल्म हम साथ था की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान और उनके सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह पर काला हिरण मारने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस