लाइव न्यूज़ :

राजकपूर बर्थडे स्पेशल: कपूर खानदान की वो 5 महिलाएं जो फिल्मी पर्दे से रहीं हमेशा दूर

By मेघना वर्मा | Updated: December 14, 2018 10:23 IST

इसी लिस्ट में कपूर खानदान के पहले एक्टर पृथ्वी राज कपूर की इकलौती बेटी उर्मिला, राज व शम्मी कपूर की बहन का नाम आता है। उन्होंने भी हमेशा फिल्मी पर्दे से दूरी बनाके रखी।

Open in App

हिंदी सिनेमा में किसी लेजेंड की बात करें तो सबसे पहला और बड़ा नाम आता है राज कपूर का। बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर का आज यानी 14 दिसंबर को 94वीं जयंती है। 1924 में जन्में राजकपूर तकरीबन 60 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सिर्फ यही नहीं इस शो मैन ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरा कपूर खानदान से अवगत करवाया है। 

बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर खानदान से समय-समय पर कई बड़े स्टार्स मिलते रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान में पांच ऐसी लड़कियां हैं जो फिल्मी पर्दे से हमेशा दूर ही रही हैं। शोमैन राजकपूर के जन्मदिन पर आज जाने कपूर खानदान की इन्हीं लड़कियों के बारे में जिन्होंने हमेशा ही फिल्मी पर्दे से दूर रहे।  

1. रीमा कपूर

सबसे पहले नाम आता है राज कपूर की बेटी रीमा कपूर। रीमा कपूर ने हमेशा ही फिल्मी पर्दे से दूर बनाए रखी। अक्सर आपने इन्हें अवॉर्ड फंक्शन में देखा होगा लेकिन रीमा कपूर कभी किसी फिल्म या विज्ञापन में नजर नहीं आईं। ऋतु नंदा, राजीव कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर से बड़ी हैं। उनके पति का नाम मोहन जैन है जो एक बिजनसमैन हैं। 

2. कंचन कपूर देसाई

इस कड़ी में दूसरा नाम आता है शम्मी कपूर की बेटी कंचन कपूर का। कंचन भी हमेशा ही लाइमलाइट में रहीं। आपने शायद ही इन्हें किसी अवॉर्ड फंक्शन में देखा हो। बिजनेस मैन केतन देसाई की वाइफ कंचन ने कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। कंचन के दो बच्चे हैं। 

3. उर्मिला कपूर

इसी लिस्ट में कपूर खानदान के पहले एक्टर पृथ्वी राज कपूर की इकलौती बेटी उर्मिला, राज व शम्मी कपूर की बहन का नाम आता है। उन्होंने भी हमेशा फिल्मी पर्दे से दूरी बनाके रखी।  वर्तमान में वह 83 साल की हैं। उन्होंने कभी फिल्मों में काम करने का मन जाहिर नहीं किया। उनके पति कोल माइन के मालिक थे। साल 1993 में उनका निधन हो गया था। 

4. ऋतु नंदा

रानी कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर, रणधीर कपूर की बहन ऋतु कपूर ने भी फिल्मों से निरंतर दूरी बनाए रखी। शुरू से ही उन्हें बिजनेस के क्षेत्र मे रुचि रही थी। अब वो एक बीमा बिजनेस में बतौर सलाहकार काम करती हैं। उन्होंने साल 1969 में राजन नंदा से शादी की थी।

5. रिद्धिमा कपूर सहानी

अंत में नाम आता है एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर का। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी हमेशा फिल्मों से दूरी बनाए रखी। साल 2006 में दिल्ली में बेस्ट बिजनेसमैन भारत साहनी से उन्होंने शादी कर ली। रिद्धिमा आज एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

टॅग्स :राज कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस