Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधने के बाद सामने आई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर, यहां देखें

By मनाली रस्तोगी | Published: September 25, 2023 09:15 AM2023-09-25T09:15:10+5:302023-09-25T09:16:43+5:30

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को शादी की। शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में इस जोड़े की पहली तस्वीर सामने आई है।

Raghav Chadha-Parineeti Chopra's 1st photo as husband and wife out | Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधने के बाद सामने आई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर, यहां देखें

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधने के बाद सामने आई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर, यहां देखें

Highlightsआम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार शाम शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।दोनों की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।रस्मों-रिवाजों के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।

उदयपुर: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार शाम शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद ने 24 सितंबर को उदयपुर में एक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब पति-पत्नी के रूप में दोनों की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

वहीं, रस्मों-रिवाजों के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। ऐसे में अब परिणीती और राघव कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां परिणीति नवविवाहित के रूप में शानदार लग रही हैं, वहीं राघव काले सूट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। परिणीति ने इस मौके पर गुलाबी साड़ी पर सिंदूर लगाए नजर आईं। उनके चेहरे पर चमक साफ झलक रही है।

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुईं। जहां दूल्हे का पक्ष ताज पैलेस में रुका था, वहीं दुल्हन का परिवार लीला पैलेस में था। दूल्हा पक्ष नाव से शादी समारोह पर पहुंचा और 24 सितंबर की दोपहर को कपल की शादी हो गई।

Web Title: Raghav Chadha-Parineeti Chopra's 1st photo as husband and wife out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे