14 दिन के 'वनवास' के बाद मां से मिलीं राधिका मदान, तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Published: June 10, 2020 04:40 PM2020-06-10T16:40:25+5:302020-06-10T16:40:25+5:30

राधिका मदान ने इससे पहले इरफान खान की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया था। राधिका आखिरी बार इरफान के साथ अंग्रेजी मीडियम फिल्म में नजर आईं थी।

Radhika Madan finally meets her mother after 14 din ka vanvaas | 14 दिन के 'वनवास' के बाद मां से मिलीं राधिका मदान, तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlights क्वारंटाइन खत्म होते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान सीधा अपनी मां से मिलने घर पहुंची।राधिका मदान ने मां के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने घर लौटने की खबर दी।राधिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में जारी लॉकडाउन में लोगों को अब छूट दी जा रही है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स को उड़ने की अनुमति दे दी है। ऐसे में घर से दूर कहीं और फंसे लोग वापस परिवार के बीच आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान भी अपनी मां से मिलने के लिए मुंबई से दिल्ली आईं थी। लेकिन उस दौरान उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया था। 

हालांकि, अब वह अपने घर आ गई हैं। क्वारंटाइन खत्म होते ही वह सीधा अपनी मां से मिलने घर पहुंची। इस बात की जानकारी राधिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। राधिका मदान ने मां के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने घर लौटने की खबर दी।  उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ''14 दिन के वनवास के बाद। सेल्फ क्वारंटाइन समाप्त। मां।''

राधिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें कोरोना से सेफ रहने के लिए भी कह रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी। फिल्म में राधिका की जबरदस्त एक्टिंग और उनके एकदम अलग किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया था। 

सोशल मीडिया पर राधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बॉलीवुड से पहले राधिका मदान ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हो चुकी थीं। इसके बाद राधिका मदान 'झलक दिखला जा ' में भी नजर आईं थी।

Web Title: Radhika Madan finally meets her mother after 14 din ka vanvaas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे