सलमान ने जैकलीन को कहा- रांझा ये तबाह हो गया, 'रेस 3' का पहला गाना हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2018 05:30 PM2018-05-18T17:30:24+5:302018-05-18T17:31:19+5:30

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को फैंस से जमकर वाहवाही मिली थी। ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना 'हीरीये' रिलीज हो गया है।

race 3 first song heeriye released salmN khan jacqueline fernandez trend on twitter | सलमान ने जैकलीन को कहा- रांझा ये तबाह हो गया, 'रेस 3' का पहला गाना हुआ रिलीज

सलमान ने जैकलीन को कहा- रांझा ये तबाह हो गया, 'रेस 3' का पहला गाना हुआ रिलीज

मुंबई, 18 मई: अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को फैंस से जमकर वाहवाही मिली थी। ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना  'हीरीये' रिलीज हो गया है।

कैसा है गाना 

इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे के साथ जम कर डांस करते नजर आ रहे हैं। गानें में दोनों का रोमांस वाला डांस देखने को मिल रहा है। वहीं इसमें जैकलीन पोल डांस करती हुई भी दिख रही हैं। ये  गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह पंजाबी गाना है, जिसे मीत ब्रदर्स, डीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। इस गानें को मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है। 


फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम हैं। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को सलमान ने ट्वीट किया है। ट्रेलर के आने के बाद से ही लोग बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे।

15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके शूटिंग लोकेशन कमाल के हैं। रेस सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।

Web Title: race 3 first song heeriye released salmN khan jacqueline fernandez trend on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे