अजय देवगन की 'रेड' की एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 29, 2019 11:44 AM2019-11-29T11:44:12+5:302019-11-29T11:55:52+5:30

अजय देवगन की 'रेड' और 'स्वैग वाली दादी' पुष्पा जोशी का हाल ही में निधन हो गया है।

pushpa joshi passed away | अजय देवगन की 'रेड' की एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

अजय देवगन की 'रेड' की एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

Highlightsअजय देवगन की फिल्म रेड में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का निधन का हो गया है। एक्ट्रेस का निधन मंगलवार को हो गया है। पुष्पा 85 साल की थी।

साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का निधन का हो गया है। एक्ट्रेस का निधन मंगलवार को हो गया है। पुष्पा 85 साल की थी। 

पुष्पा हाल ही में एक विज्ञापन में नजर आईं थी। इस विज्ञापन को फैंस ने जमकर पंसद किया था।  इस विज्ञापन को देखने के बाद उनको स्वैग वाली दादी का नाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने अपने में फिसल कर गई थीं।

जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके फ्रैक्चर हो गया था।'रेड' फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पुष्पा जोशी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन करियर में 'रेड' में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।'





कास्टिंग डायरेक्टर शिखा प्रदीप ने भी पुष्पा जोशी के निशन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'पुष्पा जोशी ने 85 साल की उम्र में 'रेड' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'फेवीक्विक दादी' के रूप में मशहूर हुईं। 26 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हमने एक चमकता सितारा खो दिया
 

English summary :
Actress Pushpa Joshi, who played Saurabh Shukla's mother role in Ajay Devgn's film Raid released in the year 2018 died on Tuesday at the age of 85 years old.


Web Title: pushpa joshi passed away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे