सनी लियोन के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2018 09:22 AM2018-10-23T09:22:14+5:302018-10-23T09:22:14+5:30

सनी लियोन जल्द तमिल की फिल्म 'वीरामहादेवी' में नाराज आने वाली हैं। संगठन के लोगों ने सनी के पोस्टर्स भी जलाए और विरोध जताया।

protest against sunny leone kannada organizations burnt her posters in bengaluru | सनी लियोन के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला?

सनी लियोन के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला?

कर्नाटक के बेंगलुरु में बॉलीवुड अभिनेत्रीसनी लियोन का विरोध सोमवार (22 अक्टूबर) को किया गया। इतना ही नहीं सनी लियोन की फिल्म के पोस्टर तक जलाए गए। दरअसल कर्नाटक रक्षण वेदिक के सदस्यों ने इकट्ठा होकर सनी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यहां सनी के आने और कन्नड़ फिल्म में उनके रोल को लेकर नाराजगी जताई गई है। कर्नाटक रक्षण वेदिक संगठन के सदस्यों ने सनी के पोस्टर जलाए और खूब नारेबाजी की गई। सनी लियोन जल्द तमिल की फिल्म 'वीरामहादेवी' में नाराज आने वाली हैं। संगठन के लोगों ने सनी के पोस्टर्स भी जलाए और विरोध जताया। 


दरअसल ये संगठन दरअसल कर्नाटक में सनी के प्रवेश को लेकर विरोध जता रहा है और  फिल्म में सनी के रोल को भी नहीं चाहते हैं। दरअसल कन्नड़ संगठनों के विरोध के बावजूद सनी को 3 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति पुलिस ने दी है। ऐसे में अब ये संगठन इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं।

वहीं, कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने कहा था कि वीरामादेवी एक योद्धा थी, सनी लियोन का उनकी भूमिका निभाई ऐसे में उनका अपमान है। नागवारा में एक निजी होटल में सनी लियोनी आने वाली हैं। अभी विवाद होने के बाद ये साफ नहीं हुआ है कि सनी अब इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगी या फिर नहीं। आज सनी लियोन बॉलीवुड में भी एक से एक बेहतीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Web Title: protest against sunny leone kannada organizations burnt her posters in bengaluru

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे