प्रोड्यूसर का बड़ा बयान, कहा- मुंबई में स्ट्रग्लर लड़के ऐसी लड़की ढूँढते फिरते हैं जो घर का किराया दें और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 20, 2020 12:21 PM2020-01-20T12:21:52+5:302020-01-20T12:21:52+5:30

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रेलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।

Producer Kamal R Khan's big statement, said- Struggler boys in Mumbai look for a girl who pays house rent | प्रोड्यूसर का बड़ा बयान, कहा- मुंबई में स्ट्रग्लर लड़के ऐसी लड़की ढूँढते फिरते हैं जो घर का किराया दें और...

प्रोड्यूसर का बड़ा बयान, कहा- मुंबई में स्ट्रग्लर लड़के ऐसी लड़की ढूँढते फिरते हैं जो घर का किराया दें और...

Highlightsबॉलीवुड प्रोड्यूसर कमाल आर खान अपने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर जाने जाते वह आए दिन किसी न किसी विषय पर बेवाकी से अपनी बात रखते रहते हैं।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर कमाल आर खान अपने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। वह आए दिन किसी न किसी विषय पर बेवाकी से अपनी बात रखते रहते हैं। अब हाल ही में कमाल ने मुंबई के स्ट्रग्लर लड़कों के बारें में अपनी बात रखी है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रेलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं। इस बार कमाल ने बताया है कि कैसे  मुंबई से स्ट्रग्लर लड़के लड़कियों का यूज करते हैं, इसके जरिए उन्होंने बिग बॉस प्रतियोगी पारस छाबड़ा पर निशाना साधा है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि मुंबई में स्ट्रग्लर लड़के ऐसी लड़की ढूँढते फिरते हैं जो घर का किराया दे, घर का खर्च उठाये, अच्छे अच्छे कपड़े घड़ी जूते और गिफ्ट्स दिलाए! पैरेट्स को भेजने के लिए पैसे भी दे और प्यार भी करे! और पारस नेशनल टीवी पर ऐसी लड़की 
@puri_akanksha
 से छुटकारा पाने की बात करता है! Unbelievable।

कमाल के इस ट्वीट के कई मतलब निकाले जा सकते हैं। इस ट्वीट के जरिए वह लड़कियों पर भी निशाना साध रहे हैं दूसरा वह पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों ले रहे हैं।  फिलहाल कमाल के इस ट्वीट पर लोग जमकर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Web Title: Producer Kamal R Khan's big statement, said- Struggler boys in Mumbai look for a girl who pays house rent

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे