प्रोड्यूसर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा-एक जमाना था जब लोग इनके पीछे भागते थे, लेकिन अब...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 15, 2019 11:41 AM2019-10-15T11:41:12+5:302019-10-15T12:15:27+5:30

प्रोड्यूसर कमाल आर खान अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं।

Producer Kamal R Khan targets Shahrukh Khan | प्रोड्यूसर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा-एक जमाना था जब लोग इनके पीछे भागते थे, लेकिन अब...

प्रोड्यूसर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा-एक जमाना था जब लोग इनके पीछे भागते थे, लेकिन अब...

Highlights इस बार कमाल ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर ही निशाना साधा है। कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर ही निशाना साधा है। 

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड को खतरनाक कहने वाले कमाल ने शाहरुख खान की पॉपुलर्टी पर निशाना साधा है। इससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस कमाल के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं।

दरअसल शाहरुख ने हाल ही में जैकी चैन और जीन क्लाउड वीन डैम की फोटो की फोटो शेयर की है। इस पर ही कमाल ने निशाना साधा है। कमाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। 

कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक समय था जब लोग शाहरुख खान  के साथ फोटो लेते थे, लेकिन आज वह खुद स्टार्स के साथ फोटो लेने के लिए उनके पीछे भाग रहे हैं। कुछ भी हो सकता है, इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Web Title: Producer Kamal R Khan targets Shahrukh Khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे