पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, तो बॉलीवुड ने प्रोड्यूसर ट्वीट कर कहा- यह सर्जिकल स्ट्राइक...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2020 12:16 PM2020-02-07T12:16:42+5:302020-02-07T12:20:08+5:30

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

producer ashoke pandit tweet on pm narendra modi | पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, तो बॉलीवुड ने प्रोड्यूसर ट्वीट कर कहा- यह सर्जिकल स्ट्राइक...

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, तो बॉलीवुड ने प्रोड्यूसर ट्वीट कर कहा- यह सर्जिकल स्ट्राइक...

Highlightsदेशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस एंव वाम दलों पर लोगों को धरना स्थल पर उकसाने का आरोप लगाया है।

देशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस एंव वाम दलों पर लोगों को धरना स्थल पर उकसाने का आरोप लगाया है। पीएम ने कहा है कि संविधान बचाने के नाम पर दिल्ली और देश में ये क्या हो रहा है। इस पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपनी टिप्पणी पेश की है।

लोकसभा में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस की पिछले 70 साल की राजनीति को लेकर उस पर हमला किया और कहा कि इस राजनीति के कारण कोई भी कांग्रेसी नेता आत्मनिर्भर नहीं हो पाया। अब इस पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।


अशोक पंडित ने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी आपको और शक्ति मिले। आपने जिस तरह विपक्ष को ध्वस्त किया उसे खूब पसंद किया। यह सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं था। अशोक के इस ट्वीट पर ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।  अब अशोक ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है। 

पीएम मोदी ने सदन में कहा

शोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की दुहाई देकर अलोकतांत्रिक गतिविधियां की गईं। प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाई गई।

अगर हम बदलाव की बात करते हैं, तो कभी कहा जाता है कि बार-बार बदलाव क्यों? हमारे महापुरुषों ने इतना महान संविधान दिया, उसमें भी उन्होंने सुधार की व्यवस्था रखी है। हर व्यवस्था में सुधार का हमेशा स्वागत होना चाहिए।


पीएम मोदी ने कहा कि आज छोटे स्थानों पर डिजिटल ट्रांजेक्शन सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और आधुनिक इंस्ट्रक्चर के निर्माण में भी टियर-2, टियर-3 शहर आगे बढ़ रहे हैं। आज रेलवे, हाइवे की पूरी श्रंखला है।

सदन में CAA पर चर्चा हुई है। यहां बार-बार ये बताने की कोशिश की गई कि अनेक हिस्सों में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाई गई, जो हिंसा हुई, उसी को आंदोलन का अधिकार मान लिया गया। विपक्ष पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को उकसाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान बचाने के नाम पर दिल्ली और देश में क्या हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है और देश की चुप्पी कभी न कभी रंग लायेगी।

प्रधानमंत्री ने चेताया कि संसद, राज्य विधानसभाओं के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों, आगजनी से ‘अराजकता’ आ सकती है और सभी को इससे चिंतित होने की जरूरत है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कांग्रेस की पिछले 70 साल की राजनीति को लेकर उस पर हमला किया और कहा कि इस राजनीति के कारण कोई भी कांग्रेसी नेता ‘‘आत्मनिर्भर’’ नहीं हो पाया।

Web Title: producer ashoke pandit tweet on pm narendra modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे