प्रियंका के रिसेप्शन में कुछ अंदाज में डीजे पर देसी गर्ल संग दीपिका ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2018 01:31 PM2018-12-21T13:31:59+5:302018-12-21T13:31:59+5:30

देसी गर्ल ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस किया है।

priyanka-nick reception videos ranveer singh deepika padukone breaking dance floor with priyanka nick | प्रियंका के रिसेप्शन में कुछ अंदाज में डीजे पर देसी गर्ल संग दीपिका ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

प्रियंका के रिसेप्शन में कुछ अंदाज में डीजे पर देसी गर्ल संग दीपिका ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

मुंबई में 20 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिसेप्शन दिया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लगा। एक से बड़ा सितारा देसी गर्ल की खुशी में शामिल होने पहुंचा था।  इस पार्टी की फोटोज के साथ- साथ सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी छाए हुए हैं।

इन वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से देसी गर्ल ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस किया है। प्रियंका-दीपिका और रणवीर तीनों एकसाथ आए और उन्होंने जमकर डांस किया। इस दौरान दीपिका-प्रियंका ने सुपरहिट सॉन्ग पिंगा पर डांस किया।  रणवीर ने भी दोनों एक्ट्रेस का साथ दिया।

इनका डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन तीनों ने अपनी फिल्मों के गानों पर खूब महफिल सजाई। एक बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका और प्रियंका के बीच 'बाजीराव-मस्तानी' के गाने 'पिंगा' पर शानदार डांस कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा ।

प्रियंका और दीपिका के साथ रणवीर भी पूरी तरह से उनके डांस स्टेप्स को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आए इस रिसेप्शन के इनसाइड वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि 'दिल धड़कने दो' में भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में दिखाई दिए थे।

Web Title: priyanka-nick reception videos ranveer singh deepika padukone breaking dance floor with priyanka nick

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे