भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये खास तस्वीर, पढ़ें दिल छू जाने वाला पोस्ट

By मेघना वर्मा | Published: July 12, 2019 11:42 AM2019-07-12T11:42:16+5:302019-07-12T11:44:59+5:30

प्रियंका ने इस पोस्ट से साबित कर दिया कि वो केयरिंग सिस्टर भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली हैं।

Priyanka Chopra write note to brother Siddharth on his birthday | भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये खास तस्वीर, पढ़ें दिल छू जाने वाला पोस्ट

भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये खास तस्वीर, पढ़ें दिल छू जाने वाला पोस्ट

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले पति निक के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिलीज को काफी वैल्यू देती हैं। किसी शूटिंग में बिजी हों या हॉलीडे पर फैमिली के साथ प्रॉपर टाइम बिताना वो कभी नहीं भूलतीं। वहीं उनके भाई सिद्धार्थ देसी गर्ल के बेहद करीबी हैं। सिद्धार्थ के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने एक स्पेशल नोट उनके लिए लिखा है। साथ ही पति निक के साथ उनकी खास तस्वीर भी शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  भाई सिद्धार्थ और निक की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे पोस्ट करके उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बिग 30 सिड, ये बेहद सुखद अनुभव था तुम्हें बड़ा होते देखना। सारी हंसी और खुशी के लिए शुक्रिया। मैं तुमपर पहुत गर्व करती हूं।'

बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ बेहद रफ दिनों से गुजर रहे हैं। जिसके बाद बहन प्रियंका चोपड़ा उनके साथ डट कर खड़ी हैं। दरअसल सिद्धार्थ की शादी अप्रैल महीने में इशिता कुमार से होनी थी। मगर किसी कारण से ये शादी नहीं हो पाई। इसका पता ईशिता के पोस्ट से चला। वहीं मां मधु चोपड़ा ने अपने बयान में बस इतना बताया कि ये सिद्धार्थ और ईशिता का म्यूचल फैसला था। 

प्रियंका ने इस पोस्ट से साबित कर दिया कि वो केयरिंग सिस्टर भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान खान और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी। जिन्होंन बॉलीवुड से संन्यास ले लिया है। 

Web Title: Priyanka Chopra write note to brother Siddharth on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे