प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, दोनों के बीच है मजबूत बॉन्ड

By मेघना वर्मा | Published: July 13, 2019 09:41 AM2019-07-13T09:41:31+5:302019-07-13T09:41:31+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेंटली अपने भाई को भी बर्थडे विश किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  भाई सिद्धार्थ और निक की एक तस्वीर शेयर की है।

Priyanka Chopra wish her mother-in-law Denise Jonas on her birthday | प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, दोनों के बीच है मजबूत बॉन्ड

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, दोनों के बीच है मजबूत बॉन्ड

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने रिसेंटली अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को बर्थडे विश किया था। प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने रिश्तों को भी निभाना बखूबी जानती हैं। शूटिंग में लाख बिजी हों मगर अपने परिवार वालों के साथ टाइम बिताना वो बिल्कुल नहीं भूलतीं। तभी तो अपने भाई सिद्धार्थ को बर्थडे विश करने के बाद प्रियंका ने अपनी सास को भी बर्थडे विश किया है। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा ने स्टेटस में एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके साथ पति निक जोनस और उनकी सास यानी डेनीस जॉनस दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में केविन के सिर पर ताज है। सास और बहू का बॉन्ड बेहद खूबसूरत लग रहा है। फोटो शेयर करके प्रियंका ने लिखा है, 'जन्मदिन की बधाई मां...मैं आपको साल के बेस्ड डे विश करती हूं।' 

प्रियंका की ये फोटो इस साल के मदर्स डे की लग रही है। क्योंकि निक जोनस ने पूरी फैमिली के साथ मिलकर ये सेलिब्रेट किया था। पिछले साल अक्टूबर के महीने में डेनियस जॉनस ने बहू प्रियंका के साथ एक खास फोटो शेयर की थी। जो उनके फैमिली डिनर की फोटो थी। इस फोटो में भी दोनों के बीच बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए डेनियस ने लिखा था, 'सो ब्लेस्ड डॉटर इन लव'

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेंटली अपने भाई को भी बर्थडे विश किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  भाई सिद्धार्थ और निक की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे पोस्ट करके उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बिग 30 सिड, ये बेहद सुखद अनुभव था तुम्हें बड़ा होते देखना। सारी हंसी और खुशी के लिए शुक्रिया। मैं तुमपर पहुत गर्व करती हूं।'

बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ बेहद रफ दिनों से गुजर रहे हैं। जिसके बाद बहन प्रियंका चोपड़ा उनके साथ डट कर खड़ी हैं। दरअसल सिद्धार्थ की शादी अप्रैल महीने में इशिता कुमार से होनी थी। मगर किसी कारण से ये शादी नहीं हो पाई। इसका पता ईशिता के पोस्ट से चला। वहीं मां मधु चोपड़ा ने अपने बयान में बस इतना बताया कि ये सिद्धार्थ और ईशिता का म्यूचल फैसला था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान खान और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी। जिन्होंन बॉलीवुड से संन्यास ले लिया है।  

Web Title: Priyanka Chopra wish her mother-in-law Denise Jonas on her birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे