15 साल बाद एक फिर खलनायिका बनेंगी ये एक्ट्रेस, इस बायोपिक के लिए हो रहीं तैयार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 31, 2019 11:18 AM2019-01-31T11:18:44+5:302019-01-31T11:18:44+5:30

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजक्ट पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। एक लंबे समय बाद वह वैम्प का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं।

priyanka chopra will play a negative role after 15 years? | 15 साल बाद एक फिर खलनायिका बनेंगी ये एक्ट्रेस, इस बायोपिक के लिए हो रहीं तैयार

15 साल बाद एक फिर खलनायिका बनेंगी ये एक्ट्रेस, इस बायोपिक के लिए हो रहीं तैयार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजक्ट पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। एक लंबे समय बाद वह  वैम्प का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं।

 फिल्म 'ऐतराज' में वैम्प का किरदार करने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर एक निगेटिव किरदार करने जा रही हैं। प्रियंका की ये फिल्म एक बायोपिक होगी और इसे बनाने के लिए प्रियंका ने हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियोज से संपर्क भी किया है। 

इस फिल्म की स्क्रिपट भी लिखना शुरू हो गया है। खुद देसी दर्ल ने हाल ही में इस बारे में बताया है। खबर के अनुसार इसमें आलिया भट्ट भी अहम किरदाम निभाती नजर आने वाली हैं। ये किरदार था ओशो की खासमखास रहीं मां आनंद शीला का। 

प्रियंका ने बताया है कि मैं बैरी लेविंग्स्टन के साथ मिलकर एक फिल्म पर काम कर रही हूं। ये फिल्म मां शीला नाम की एक गुरु पर है जिनका संबंध भारत से है और जो ओशो की विश्वासपात्र मानी जाती थीं। उन्होंने खुद पहली बार इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की है। 

गौरतलब है कि आनंद शीला ने ही ओशो के लिए अमेरिका में आश्रम बनाया था। जिन लोगों ने ओशो के जीवन को करीब से देखा है या फिर पढ़ा है और समझा है, उन्हें मां आनंद शीला के बारे में जरूर पता है। प्रियंका को इस फीचर फिल्म का आइडिया इसी डॉक्यूमेंट्री को देखकर आया।

Web Title: priyanka chopra will play a negative role after 15 years?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे