जेठ की शादी पर देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, साड़ी पहने इंडियन लुक में छा गईं उनकी ये तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: June 30, 2019 11:41 AM2019-06-30T11:41:46+5:302019-06-30T11:44:25+5:30

जो जोनस और उनकी पत्नी  2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों ने  पहली शादी मई में लासवेगस में की है और दोनों को साथ में  प्रियंका चोपड़ा जेनस की शादी में देखा गया जो की पिछले साल जोधपुर  में हुई थी।

Priyanka Chopra wear saree in Joe Jonas-Sophie Turner wedding | जेठ की शादी पर देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, साड़ी पहने इंडियन लुक में छा गईं उनकी ये तस्वीर

जेठ की शादी पर देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, साड़ी पहने इंडियन लुक में छा गईं उनकी ये तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जॉए जोनसन की शादी में बिजी हैं। सोफी टर्नर और जॉय जोनस की शादी फ्रांस में हुई जहां फैमिली मेम्बर्स के साथ ब्राइड और ब्रूम मौजूद रहे। देसी गर्ल शादी में इंडियन अटायर में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस ओकेजन पर पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दीं। 

अपने ब्राइट इंडियन लुक के साथ फोटो शूट करवाते हुए उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फंक्शन में प्रियंका ने नेट की पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। सिर्फ यही नहीं इंडियन लुक को फॉलो करते हुए उन्होंने बाल में फूल भी लगा रखा था। 

प्रियंका के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके साथ पति निक जोनस ने ब्लैक कोर्ट और व्हाइट शर्ट पहन रखा था। लोग प्रियंका के इस लुक को पसंद कर रहे हैं। प्रियंका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस फोटोज को देखकर यूजर भी यही कह रहे हैं कि प्रियंका ने अपनी इंडियन कल्चर को विदेश में भी फैलाया है।

सोफी टर्नर की देवरानी, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें डाली हैं। जिसमें कपल नजर आ रहा है। उनमें से एक तस्वीर है जिस में प्रियंका चोपड़ा ने सोफी टर्नर को साइड हग करके सेल्फी ली है। 

वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने पति जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो पेरिस के एफिल टॉवर के सामने खींची गई है। इससे पहले सोफी टर्नर ने 10 जून को अपने बैचलर पार्टी की पिक्चर शेयर की थी। 

जो जोनस और उनकी पत्नी  2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों ने  पहली शादी मई में लासवेगस में की है और दोनों को साथ में  प्रियंका चोपड़ा जेनस की शादी में देखा गया जो की पिछले साल जोधपुर  में हुई थी।

Web Title: Priyanka Chopra wear saree in Joe Jonas-Sophie Turner wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे