कान फेस्टिवल में बोल्ड ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा 'ये भी क्यों'?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 20, 2019 08:12 AM2019-05-20T08:12:14+5:302019-05-20T08:12:14+5:30

हाल ही में सिल्वर बैक में प्रियंका बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं। कान में यह प्रियंका का छवां लुक है। सामने आईं फोटो में उनके साथ निक भी हैं

priyanka chopra troll cannes look | कान फेस्टिवल में बोल्ड ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा 'ये भी क्यों'?

कान फेस्टिवल में बोल्ड ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा 'ये भी क्यों'?

Highlightsकान में अपने छठवें लुक के कारण देसी गर्ल ट्रोल हो गई हैं।इस लुक में वह काफी बोल्ड आउटफिट पहने नजर आई हैं

कान 2019 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा के जलवे फैंस को दीवाना कर रहे हैं। हर रोज एक नए लुक के साथ एक्ट्रेस एंट्री कर रही हैं। इसी बीच देसी गर्ल का एक बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। इस लुक के कारण वह ट्रोल भी हो गई हैं।

हाल ही में सिल्वर बैक में प्रियंका बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं। कान में यह प्रियंका का छवां लुक है। सामने आईं फोटो में उनके साथ निक भी हैं जिन्होने कॉपर ब्लेज़र और ब्लैक ट्राउसर्स पहना है। यहां वह डीप नेक वाली थाई स्लिट गाउन में नज़र आ रही हैं।

 इस ड्रेस से मैच होती हुई ब्लैक पेंसिल हील्स का इस्तेमाल किया है। लुक को कम्पलिट करने के लिए उन्होनें डायमंड रिंग पहनी हुई है। तो वहीं अगर हेयर स्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने पोनी टेल बनाई थी। ब्राउन लिपस्टिक और स्मोकी आईज़ मेकअप उनके लुक पर गज़ब लग रहा है।

इस फोटो के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने उनको मोटी कहा। तो एक यूजर ने लिखा है कि मां और बेटा। इस तरह के अनगिनत कमेंट प्रियंका की फोटो पर यूजर्स ने किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वह सोनाली बोस की फिल्म स्काई ईज़ पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगी। 

Web Title: priyanka chopra troll cannes look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे