शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुषाद में बनाया रिकॉर्ड, 6 स्टैचू के साथ रचा इतिहास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2019 01:03 PM2019-02-08T13:03:47+5:302019-02-08T13:04:32+5:30

न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा पहली वैक्स स्टैचू लगने जा रही है।

priyanka chopra to get 6 wax figures at madame tussaud | शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुषाद में बनाया रिकॉर्ड, 6 स्टैचू के साथ रचा इतिहास

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुषाद में बनाया रिकॉर्ड, 6 स्टैचू के साथ रचा इतिहास

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का लोहा मजवाया है। बीते साल दिसंबर में उन्होंने निक जोनस के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद से ही प्रियंका केवल इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनैशनल मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब शादी के बाद देसी गर्ल ने एक इतिहास रच दिया है। 

 न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी पहली वैक्स स्टैचू लगने जा रही है।  सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपनी इस स्टैचू के कुछ फोटो और विडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह रेड ड्रेस में पोज मारती नजर आ रही हैं। खुद मैडम तुसाद के ऑफिशल ट्विटर पेज ने भी उनकी स्टैचू की मेकिंग का एक विडियो भी शेयर किया है।

इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है।  प्रियंका केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं।  मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम का जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें प्रियंका अपने वैक्स स्टैचू का अमेरिका के न्यूयॉर्क में उद्घाटन करते हुए देखी जा सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका का मोम का पुतला लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा।

प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं। इसके साथ ही देसी गर्ल के नाम ये रिकार्ड हो गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय 2 हॉलीवुड फिल्मों 'इजंट इट रोमांटिक' और 'अ किड लाइक जेक' में काम कर रही हैं। 

Web Title: priyanka chopra to get 6 wax figures at madame tussaud

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे