प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में कोरोना वॉरियर्स को ताली बजाकर किया सलाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2020 12:55 PM2020-03-23T12:55:51+5:302020-03-23T12:55:51+5:30
पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने वहीं से पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है और ताली बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोगों ने पालन किया हैं। इस बीच ठीक 5 बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। पीएम मोदी के इस अनुरोध का हर किसी ने पालन किया है। कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे लोगों के लिए शाम पांच बजे ताली, थाली और शंक के जरिए उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का भी आग्रह किया था। इस आवाह में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं।
इस समय देश से दूर विदेश में प्रियंका चोपड़ा है। ऐसे में प्रियंका का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ताली बजाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, दुनिया में कई जगह लोगों ने ताली बजाकर उन सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद किया है, जो इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों की सेवा कर रहे हैं और कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रहे हैं। मैं फिलहाल भारत में नहीं हूं लेकिन मैं भी उन सभी का शुक्रिया अदा ताली बजाकर करना चाहती हूं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से प्रियंका चोपड़ा ताली बजाती नजर आ रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलेस में हैं। प्रियंका पति के साथ घर में निजी वक्त गुजार रही हैं।