सिगरेट फूंकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा! लोगों ने लगा दी 'क्लास', ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: July 21, 2019 12:53 PM2019-07-21T12:53:06+5:302019-07-21T12:53:06+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेंटली एक ऐड फिल्म शूट किया था। जिसमें वो ये कहती नजर आ रही थीं कि उन्हें अस्थमा है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही नो स्मोकिंग और सिगरेट शराब ना पीने की नसीहत देती भी दिखाई देती हैं।

priyanka Chopra seeing while smoking fans shear photo on twitter and trend #Diwali | सिगरेट फूंकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा! लोगों ने लगा दी 'क्लास', ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर

सिगरेट फूंकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा! लोगों ने लगा दी 'क्लास', ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो पति निक के साथ सिगरेट पीती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की क्लास लगा दी है। 

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेंटली एक ऐड फिल्म शूट किया था। जिसमें वो ये कहती नजर आ रही थीं कि उन्हें अस्थमा है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही नो स्मोकिंग और सिगरेट शराब ना पीने की नसीहत देती भी दिखाई देती हैं। इसी को लेकर लोगों ने उन्हें इस फोटो के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर #Diwali के नाम से लोगों ने इसे ट्रोल कर दिया है। 

एक यूजर ने लिखा कि दीवाली अभी दूर है फिर भी लोगों ने अभी से ही पॉल्यूशन कैंपेन शुरू कर दिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा की प्रियंका चोपड़ा इतनी लॉयल है अपने काम के प्रति की उन्होंने सिगरेट पीना शुरू इसीलिए किया ताकी उन्हें अस्थमा हो और फिर वो ऐड कर सकें। 



 



 



 



 



 



 

देखते-देखते प्रियंका की ये फोटोज इतनी वायरल हो गईं और ये हैशटैग दीवाली तीसरे नंम्बर पर (खबर लिखे जाने तक) ट्रेंड करने लगा। अब देखना होगा कि देसी गर्ल इस फोटो पर क्या रिएक्शन देती हैं। इस फोटो में निक प्रियंका एक बोट में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने ब्लैक टीशर्ट और शॉर्ट्स पहनी हुई है। 

Web Title: priyanka Chopra seeing while smoking fans shear photo on twitter and trend #Diwali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे