जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कह गईं ये बात

By मेघना वर्मा | Published: September 26, 2019 11:02 AM2019-09-26T11:02:03+5:302019-09-26T11:10:44+5:30

Priyanka Chopra Reaction over Zaira Wasim:फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

Priyanka Chopra says on Zaira Wasim leaving of Bollywood | जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कह गईं ये बात

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कह गईं ये बात

Highlights'द स्काई इस पिंक' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।कुछ ही दिनों पहले जायरा वसीम ने फिल्म से संन्यास लेने का निर्णय किया है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। शादी के बाद प्रियंका की बॉलीवुड में ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। वहीं जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर फाइनली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

दरअसल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आई प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में जायरा वसीम को लेकर बातें कहीं हैं। जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर क्या कभी उनसे बात हुई है। तो प्रियंका ने कहा कि उनकी जायरा से सिर्फ फिल्म और इंडस्ट्री को लेकर ही चर्चा हुई है। कभी उनके इस फैसले पर कोई बात नहीं हुई। प्रियंका ने कहा इससे उनका कोई वास्ता नहीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'ये जायरा का पर्सनल डिसीजन है. हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं।' बता दें इसी साल जायरा वसीम ने यह बात कही थी कि वह अब फिल्मों से संन्यास ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लम्बा पोस्ट शेयर कर रहा था कि वो इंडस्ट्री में खुद को फिट तो मानती हैं मगर वहां खुश नहीं है। उन्हें ऐसा महसूस हुआ है कि वह अपनी आत्मा और धर्म से कनेक्शन खोती जा रही हैं। इसिलए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है। जायरा के इस पोस्ट के बाद लगातार इसे लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई थी। कुछ लोग इसे मुस्लिम समुदाय से भी जोड़ रहे थे।

फिल्म द स्काई इज पिंक की बात करें तो ये फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। मूवी का गाना और ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा फिल्म लोगों पर क्या  इफेक्ट छोड़ती है। वहीं फरहान और प्रियंका की साथ में यह दूसरी फिल्म है दोनों इससे पहले दिल धड़के दो में साथ नजर आ चुके हैं।

English summary :
Priyanka Chopra said in her Interview: 'This is Zaira's personal decision. Who are we to decide what they should and should not do.


Web Title: Priyanka Chopra says on Zaira Wasim leaving of Bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे