भव्य नहीं इस अंदाज में शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, खोला वेडिंग का राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 12, 2019 03:59 PM2019-08-12T15:59:51+5:302019-08-12T15:59:51+5:30

शादी के बाद से प्रियंका निक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच की आपसी तालमेल आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।

Priyanka Chopra reveals that she had planned for a small wedding with Nick Jonas | भव्य नहीं इस अंदाज में शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, खोला वेडिंग का राज

भव्य नहीं इस अंदाज में शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, खोला वेडिंग का राज

Highlightsअपने अभिनय के दम पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई रहती हैं। प्रियंका ने 2018 दिसंबर में पॉप सिंगर निक जोनस के शादी की थी।

अपने अभिनय के दम पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई रहती हैं। प्रियंका ने 2018 दिसंबर में पॉप सिंगर निक जोनस के शादी की थी। शादी के बाद से प्रियंका निक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच की आपसी तालमेल आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।

शादी के महीनों बाद प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। वह एक छोटे समारोह में शादी करना चाहती थीं लेकिन यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में तबदील हो गया। 

देसी गर्ल मे बताया है कि शादी में बुलाने के लिए उन्होंने महज 180 लोगों की लिस्ट बनाई थी। ताकि उनकी शादी प्राइवेट रह सके। लेकिन ये उनके लिए आसान नहीं था। प्रियंका ने उदयपुर में बहुत ही भव्य रूप में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिशेप्सन दिया था।

अपने से कम उम्र के इंसान से शादी करने पर भी एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। वह इन सभी चीजों को महत्व नहीं देती हैं। उनके लिए इनका कोई महत्व नहीं है। वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के 'द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।

Web Title: Priyanka Chopra reveals that she had planned for a small wedding with Nick Jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे