प्रियंका ने बताया अपना बेडरूम का राज, पति निक चाहते हैं सुबह सबसे पहले उनको देखना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 12, 2020 09:41 AM2020-06-12T09:41:36+5:302020-06-12T10:04:05+5:30

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ फोटो आए दिन शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी पर बोला है।

priyanka chopra reveals annoying and awkward bedroom secrets with nick jonas | प्रियंका ने बताया अपना बेडरूम का राज, पति निक चाहते हैं सुबह सबसे पहले उनको देखना

प्रियंका चोपड़ा ने खोले बेडरूम के राज (फाइल फोटो)

Highlightsअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है।एक्ट्रेस ने 2018 में दिसंबर में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की फोटो आदि शेयर करते रहते हैं। ब प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक का एक बेहद क्यूट सा बेडरूम सीक्रेट शेयर किया है। इसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाने वाला है। 

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक जोनस की डिमांड होती है कि सोकर उठते ही प्रियंका सबसे पहले उन्हें अपना चेहरा दिखाएंगी। प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए बड़ी झुंझलाहट भरी डिमांड होती है क्योंकि वो तुरंत सोकर उठी हैं और उनकी आंखें सूजी हुई होती है।

उस वक्त वह चाहती हैं कि थोड़ा क्रीम और मस्कारा लगा लें। लेकिन उनके निक उन्हें कुछ करने ही नहीं देते। वह प्रियंका को  सोकर उठकर सीधा देखना पसंद करते हैं। हालांकि प्रियंका को निक की ये आदत बेहद क्यूट लगती है।

 

अपने से कम उम्र के इंसान से शादी करने पर भी एक्ट्रेस ने जवाब दिया है कि वह इन सभी चीजों को महत्व नहीं देती हैं। उनके लिए इनका कोई महत्व नहीं है। वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के 'द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।

Web Title: priyanka chopra reveals annoying and awkward bedroom secrets with nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे