निक जोनस के साथ सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हक़ है कुछ चीजों को प्राइवेट रखूं

By विवेक कुमार | Published: August 7, 2018 11:44 AM2018-08-07T11:44:17+5:302018-08-07T11:44:17+5:30

हाल ही में प्रियंका को निक जोनस के कॉन्सर्ट में झूमते हुए और उनके साथ पार्टी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो वायरल भी हो रहा है।  

priyanka Chopra reaction on engagement with nick jonas | निक जोनस के साथ सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हक़ है कुछ चीजों को प्राइवेट रखूं

निक जोनस के साथ सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हक़ है कुछ चीजों को प्राइवेट रखूं

मुम्बई, 7 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि निक की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से कन्नी काट ली। हर कोई ये जानने में लगा है कि कब निक और प्रियंका शादी करेंगे।

अब इस पूरे मामले पर प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि - मेरे बारे में सब कुछ जानना पब्लिक का हक नहीं हैं। 90प्रतिशत हिस्सा लोगों को पता है लेकिन 10 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ मेरा है। कभी-कभी मैं बहुत हंसती हूं, कभी कभी परेशान हो जाती हूं लेकिन फिर मैं खुद से कहती हूं कि आज की खबरें कल कचरा हो जाएंगी।' 

प्रियंका चोपड़ा कल दिल्ली के एक कार्यक्रम में देखी गई। वैसे हाल ही में प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस का कॉन्सर्ट जो कि सिंगापुर मे था उसको अटेंड करके भारत लौटी हैं। 


 
हाल ही में प्रियंका को निक जोनस के कॉन्सर्ट में झूमते हुए और उनके साथ पार्टी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो वायरल भी हो रहा है।
 
आपको बता दे कि प्रियंका, सोनाली बोस की फिल्म “द स्काई इज़ पिंक” फरहान अख्तर के साथ कर रही हैं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड की फिल्म “ इज इंट रोमांटिक” और “अ किड लाइक जैक” भी करने वाली हैं।

Web Title: priyanka Chopra reaction on engagement with nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे