लोगों के तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन डांस क्लास का आयोजन करेंगी माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

By अमित कुमार | Published: April 28, 2020 09:19 PM2020-04-28T21:19:00+5:302020-04-28T21:19:00+5:30

Priyanka Chopra praises Madhuri Dixit free online dance initiative amid COVID-19 lockdown | लोगों के तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन डांस क्लास का आयोजन करेंगी माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsएक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मंगलवार को माधुरी दीक्षित के ऑनलाइन फ्री डांस क्लास की तारीफ की। प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी माधुरी के इस काम की तारीफ की है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने लॉकडाउन के बीच लोगों का तनाव कम करने और नई नृत्य विधाएं सिखाने के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन नृत्य महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयार हैं। दीक्षित की नृत्य अकादमी ''डांस विद माधुरी'' द्वारा आयोजित महोत्सव 29 अप्रैल यानि विश्व नृत्य दिवस पर शुरू होगा। 

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ''एक अप्रैल से हमारे उपयोगकर्ताओं को सफलतापूर्वक नि:शुल्क विधाएं सिखाने के बाद, हमने डीडब्ल्यूएम डांस फेस्टिवल के साथ अपने नृत्य समुदाय के लिए एक ऑनलाइन मंच तैयार किया है। दो दिन के इस मजेदार महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ नर्तक, कोरियोग्राफर और नृत्य जगत के विशेषज्ञों से सीखने को मिलेगा।'' 

महोत्सव में वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान, फराह खान शिरकत करेंगी और माधुरी दीक्षित तथा पंडित बिरजू महाराज प्रस्तुति देंगे। यह महोत्सव डांस विद माधुरी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा,जिसमें इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और उनकी वेबसाइट शामिल है। 

एक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मंगलवार को माधुरी दीक्षित के ऑनलाइन फ्री डांस क्लास की तारीफ की। प्रियंका ने ट्विटर पर माधुरी की तारीफ करते हुए लिखा, 'माधुरी को ढेर सा प्यार, इस मुश्किल समय में लोगों को पॉजिटीव रखने के लिए यह एक सहरानीय कदम है। जब हम सभी घरों में सेफ हैं तो चलिए इसे भी ट्राय करते हैं।' 

प्रियंका की इस पोस्ट पर माधुरी ने ट्वीट कर रिप्लाई दिया है और कहा है, 'थैंक्यू प्रियंका चोपड़ा।' प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी माधुरी के इस काम की तारीफ की है। (भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Priyanka Chopra praises Madhuri Dixit free online dance initiative amid COVID-19 lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे