प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने के लिए भारत पहुंचे निक, इस रोमांटिक अंदाज में होने वाली पत्नी ने किया स्वागत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2018 08:28 AM2018-11-23T08:28:38+5:302018-11-23T08:29:15+5:30

देसी गर्ल से शादी करने के लिए उनके होने वाले पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास भारत आ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने होने वाले पति का स्वागत काफी खूबसूरत अंदाज में किया है।

priyanka chopra nick jonas wedding: priyanka share befire wedding a romatic photo | प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने के लिए भारत पहुंचे निक, इस रोमांटिक अंदाज में होने वाली पत्नी ने किया स्वागत

प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने के लिए भारत पहुंचे निक, इस रोमांटिक अंदाज में होने वाली पत्नी ने किया स्वागत

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशूहर प्रियंका चोपड़ा भी जल्द साल फेरे लेने को तैयार हैं। प्रियंका की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। ऐसे में देसी गर्ल से शादी करने के लिए उनके होने वाले पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास भारत आ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने होने वाले पति का स्वागत काफी खूबसूरत अंदाज में किया है।

प्रियंका ने इसके लिए निक के साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें दोनों गाड़ी में एक दूसरे का बेहद क्लोज दिखाई दे रहे हैं। उनके इस प्यारभरे अंदाज को फैंस जमकर पसंद भी कर रहे हैं।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि वेलकम होम बेबी...। ऐसे में देसी गर्ल की  सास यानी निक की मम्मी को भी प्रियंका और बेटे की ये तस्वीर खूब पसंद आई है। निक की मम्मी ने प्रियंका की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, "दिल से शुक्रिया"। प्रियंका की होने वाली सास के इस कमेंट की भी काफी चर्चा हो रही है। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद देर रात डिनर टेबल का एक और पोस्ट उन्होंने शेयर किया है। इससे एक बात को साफ है कि देसी दर्ल अपनी शादी को लेकर खासा उत्साहित है।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: priyanka chopra nick jonas wedding: priyanka share befire wedding a romatic photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे