शादी के बाद अमेरिका में ही रहेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक ने खरीदा सपनों का आशियाना!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 24, 2018 12:48 PM2018-10-24T12:48:48+5:302018-10-24T12:48:48+5:30

निक जोनस ने लॉस एंजलेस में प्रियंका के लिए जो घर खरीदा उसकी कीमत करीब 47.50 करोड़ (6.5 मिलियन डॉलर) है। जिसमें 5 कमरे हैं।

priyanka chopra nick jonas house los angeles marriage | शादी के बाद अमेरिका में ही रहेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक ने खरीदा सपनों का आशियाना!

शादी के बाद अमेरिका में ही रहेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक ने खरीदा सपनों का आशियाना!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की अगले माह शादी की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल नवंबर में राजस्थान  में शाही जश्न के बीच शादी कर लेगा।  ऐसे में फैंस के लिए एक बात है जो दुख भी दे सकती है वो है कि प्रियंका शादी के बाद हमेशा के लिए भारत छोड़कर विदेश रहने लगेंगी।

कहां रहेंगी प्रियंका

वहीं, खबरों की मानें तो निक जोनस ने लॉस एंजलेस में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। इस घर में वो शादी के बाद प्रियंका के साथ रहेंगे।

इतना ही नहीं निक जोनस ने लॉस एंजलेस में प्रियंका के लिए जो घर खरीदा उसकी कीमत करीब 47.50 करोड़ (6.5 मिलियन डॉलर) है। जिसमें 5 कमरे हैं। तो साफ है कि देसी गर्ल शादी के बाद हमेशा के लिए अपना सपनों का आशियाना विदेशी जमीं पर बसा लेंगी। 

वहीं, बीते एक लंबे समय से  प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से यूएस ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में जब कि उनके पति भी पॉप सिंगर हैं तो जायज सी बात है कि वह खुद भी विदेश में ही सपनों का घर बसाएंगी।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: priyanka chopra nick jonas house los angeles marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे