Happy Holi: निक जोनस ने भारत में पहली बार मनाई होली, पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने Photo शेयर करके कही ये अहम बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 03:00 PM2020-03-10T15:00:49+5:302020-03-10T15:00:49+5:30
बता दें कि इससे पहले प्रियंका-निक ने ईशा अंबानी पीरामल की होली पार्टी एन्जॉय की थी, जहां निक ने जमकर मस्ती की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई होली मनाने आए थे। दोनों होली के रंगों में रंगे नजर आए थे। इस दौरान की दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब भारत में ही प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने पहली बार होली का त्योहार मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों रंगों से सराबोर नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका-निक ने ईशा अंबानी पीरामल की होली पार्टी एन्जॉय की थी, जहां निक ने जमकर मस्ती की थी। जिसके बाद से लगातार होली पार्टीज की निक और प्रियंका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर निक संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से हम रंगों में ही सराबोर हैं। घर पर रहने की वजह से निक की पहली होली बहुत स्पेशल हो गई है। सभी लोगों को होली की बहुत बहुत बधाई।
निक प्रियंका ने पी भांग
होली पार्टी में निक और प्रियंका ने भांग पी थी इसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की मस्ती साफ तौर पर देखी जा सकती है। फैंस इस वीडियो को देखकर दीवाने हो गए हैं। फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका मस्ती कर रही है, वहीं उनके साथ उनकी गर्ल गैंग भी साथ नजर आ रही हैं और सभी म्यूजिक का भी मजा लेते नजर आ रहे हैं। जबकि निक को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। इस वीडियो में सब भांग पीने की बात कह रहे हैं।