प्रियंका चोपड़ा के वायल लुक पर बोलीं मां मधु चोपड़ा, दामाद निक को किया डॉन से कम्पेयर

By मेघना वर्मा | Published: May 9, 2019 09:23 AM2019-05-09T09:23:05+5:302019-05-09T09:23:05+5:30

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण मेट गाला में बार्बी लुक में पहुंची थीं। उनके गाउन को लोग काफी पसंद किया जा रहा है।

priyanka chopra mother madhu chopra comment on her daughter look in met gala | प्रियंका चोपड़ा के वायल लुक पर बोलीं मां मधु चोपड़ा, दामाद निक को किया डॉन से कम्पेयर

प्रियंका चोपड़ा के वायल लुक पर बोलीं मां मधु चोपड़ा, दामाद निक को किया डॉन से कम्पेयर

मेट गाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मेट गाला अवॉर्ड्स नाइट से सेलिब्रिटी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इस सबमें सबसे ज्यादा जिस एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है वो हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। अपने बोल्ड और ब्राइट लुक के लिए प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। 

व्हाइट आउटफिट, व्हाइट आई शैडो और अजीब से बाल के साथ प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस भी अजीबो-गरीब मेकअप को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की फोटोज का मीम भी बन रहा है। रिसेंटली प्रियंका के इस लुक पर उनकी मां का रिएक्शन आ गया है। 

मधु चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने जैसे ही प्रियंका की तस्वीर देखी उन्हें तुरंत कॉल किया और उनकी कॉस्टयूम की तारीफ की। मधु ने ये भी कहा कि उन्हें प्रियंका बहुत सुंदर और स्पेशल लग रही थीं। निक और प्रियंका दोनों ही काफी जंच रहे थे। मधु ने कहा निक को देख तो उन्हें किसी डॉन की याद आ गई।

45 लाख का गाउन

प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रहा है। इस लुक और इस ड्रेस दोनों को ही लोग खासा पसंद नहीं कर रहे हैं। इस गाउन का नाम Dior बताया जा रहा है। 

दीपिका का था बार्बी लुक

वहीं बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण मेट गाला में बार्बी लुक में पहुंची थीं। उनके गाउन को लोग काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका ने प्रियंका और उनके पति के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया था। यहीं खींची गई एक फोटो से लोगों ने ये कहना शुरु कर दिया थी कि दीपिका प्रेगन्नेंट हैं। हलांकि बाद में ये खबर झूठी निकली।  
 

Web Title: priyanka chopra mother madhu chopra comment on her daughter look in met gala

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे