'द स्काई इज पिंक' से एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लुक हुआ लीक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 20, 2019 10:51 AM2019-06-20T10:51:41+5:302019-06-20T11:13:55+5:30

द स्काई इज पिंक के सेट की प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो ब्लैक एंड व्हॉइट तस्वीर में प्रियंका का बॉब कट हेयर स्टाइल है।

priyanka chopra look in film the sky is pink leaked | 'द स्काई इज पिंक' से एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लुक हुआ लीक

'द स्काई इज पिंक' से एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लुक हुआ लीक

Highlights प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से अपना कमबैक कर रही हैं। फिल्म से जुड़ी एक फोटो प्रियंका की वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद  फिल्म द स्काई इज पिंक से अपना कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक फोटो प्रियंका की वायरल हो रही है।

द स्काई इज पिंक के सेट की प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है। वायरल हो रही फोटो ब्लैक एंड व्हॉइट तस्वीर में प्रियंका का बॉब कट हेयर स्टाइल है। साथ ही उन्होंने सेमी फॉर्मल आउटफिट पहना है।

 फोटो में प्रियंका पाउट करती हुई नजर आ रही हैं। इस अंदाज में वह काफी प्यारी लग रही हैं।  ये कंफर्म नहीं है कि ये लुक उनकी आगामी फिल्म के सेट का ही है लेकिन सोसल मीडिया पर कयास यही हैं कि ये फोटो देसी गर्ल की फिल्म की ही है।


बता दें कि द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

English summary :
Priyanka Chopra is ready to back once again in Bollywood: actress Priyanka Chopra upcoming movie "The Sky is Pink". The fans of Priyanka chopra is eagerly waiting. A photo related to this movie is getting viral.


Web Title: priyanka chopra look in film the sky is pink leaked

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे