पति निक को लेकर यूं रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, खुल्लम खुल्ला किया 'किस'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 12, 2019 12:02 PM2019-02-12T12:02:33+5:302019-02-12T12:02:33+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने पति निको जोनस को हाल ही में सबके सामने किस किया है।

priyanka chopra kiss to nick jonas | पति निक को लेकर यूं रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, खुल्लम खुल्ला किया 'किस'

पति निक को लेकर यूं रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, खुल्लम खुल्ला किया 'किस'

Highlightsप्रियंका और निक का रोमांटिक अंदाज एक बार फिर से फैंस के बीच छा गया हैकपल ने सबके सामने एक दूसरे को किस किया है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के ऊपर प्यार बरसाने से कभी नहीं चूकते हैं। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी रोमांटिक होते देख ही लिए जाते हैं। 

हाल ही में एक फंक्शन में वह दोनों का रोमांटिक अंदाज एक बार फिर से फैंस को देखने को मिला है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि किस तरह से प्रियंका पति निक की तरफ पहले देखकर मुस्कराती हैं और फिर उनके होठों पर प्यार से किस पर देती हैं।

उनका ये प्यार भरा अंदाज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को एक बार फिर से देसी गर्ल का इस तरह से सभी के सामने पति पर प्यार बरसाना भा गया है।

अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे साथ

हॉलीवुड के Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ भी कपल मस्ती करते दिखाई दिए।  प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो पति निक के साथ और Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ  Rebel Wilson, Liam Hemsworth और Adam DeVine भी दिखाई दे रहे हैं। 

गल्ला गुड़ियां पर लगाया ठुमका

इस मस्ती में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के फेमस गाने गल्ला गुड़ियां पर डांस करते हुए भी दिख रही हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि पति निक और उनके दोस्त भी इस गाने पर ठुमके लगाते और इस गाने का सिगनेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। 

Web Title: priyanka chopra kiss to nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे