शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी, ये एक्ट्रेस भी लिस्ट में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 20, 2019 08:43 AM2019-11-20T08:43:56+5:302019-11-20T08:43:56+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में शादी के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया है। वह हाल ही में द स्काई इज पिंक में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए।

priyanka chopra is the globally most searched actress | शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी, ये एक्ट्रेस भी लिस्ट में शामिल

शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी, ये एक्ट्रेस भी लिस्ट में शामिल

Highlightsप्रियंका चोपड़ा का हर कोई दीवाना है।प्रियंका अपनी एक्टिंग से से ना जाने कितनो को फैन बना देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का हर कोई दीवाना है। प्रियंका अपनी एक्टिंग से से ना जाने कितनो को फैन बना देती हैं। देसी गर्ल को ग्लोबल आइकन भी कहा जाता है। प्रियंका ने केवल इंटनेशनल लेवल पर अपना नाम नहीं कमाया बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात पर मुहर भी लग गई है।

प्रियंका वो एक्ट्रेस हैं जिसको पूरी दुनिया में सर्च किया गया है। एक्ट्रेस टॉप इंडियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों के बीच प्रभाग छोड़ा है।सर्वे में ये बात सामने आईं कि ग्लोबल में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका के नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। इस सर्वे में  सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का था। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंको चोपड़ा को हर महीने 4.2 मिलियन लोग सर्च करते हैं। ये खबर प्रियंका के चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी है।

प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में फीमेट लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोन तीसरे नंबर पर रही हैं।इस सर्वे में सामने आया कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया।वहीं अगर सिर्फ मेल सिलेब्स की बात करें तो सलमान खान के बाद सर्च किए जाने वाले लोगों में शाहरुख खान दूसरे और अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर रहे।

प्रियंका ने हाल ही में शादी के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया है। वह हाल ही में द स्काई इज पिंक में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए।

Web Title: priyanka chopra is the globally most searched actress

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे