प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया हिन्दू होने या ना होने पर सवाल, देसी गर्ल ने दिया बेबाकी से जवाब

By मेघना वर्मा | Published: February 15, 2019 11:48 AM2019-02-15T11:48:18+5:302019-02-15T11:48:18+5:30

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इज नॉट इट रोमांटिक वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो गई है। योगा एमबैंस्डर बनीं इस फिल्म में भी प्रियंका अपना जादू बिखेरने वाली हैं।

priyanka chopra give all the answers of most searched questions about her | प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया हिन्दू होने या ना होने पर सवाल, देसी गर्ल ने दिया बेबाकी से जवाब

प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया हिन्दू होने या ना होने पर सवाल, देसी गर्ल ने दिया बेबाकी से जवाब

प्रियंका चोपड़ा, इन दिनों ना सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। ना जाने कितने ही लड़कियों की इंस्पीरेशन बनीं प्रियंका जिस मजबूती और आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं उससे सभी प्रभावित हैं। हाल ही में प्रियंका ने गूगल सर्च इंजन पर अपने लिए पूछे जाने वाले टॉप मोस्ट सर्चेबल क्वेशचन का जवाब दिया। 

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इज नॉट इट रोमांटिक वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो गई है। योगा एमबैंस्डर बनीं इस फिल्म में भी प्रियंका अपना जादू बिखेरने वाली हैं। इसी के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने वायर्ड मैग्जीन में गई थीं। जहां प्रियंका से गूगल पर उनके लिए किए गए सबसे ज्यादा सवाल का जवाब दिया। 

आप भी पढ़िए प्रियंका से किए गए कुछ प्रमुख सवाल और प्रियंका के जवाब...

1. क्या प्रियंका चोपड़ा प्रिंसेस हैं?
''हां मैं हूं, मैं नहीं चाहती कि पूरा देश ये जानें क्योंकि मेरी फिल्मों की तरह रियल लाइफ में भी मैं रोल मॉडल हूं।''

2. क्या प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से बड़ी हैं?
''हां, मैं निक से दस साल बड़ी हूं।''

3. क्या प्रियंका चोपड़ा शाकाहारी हैं?
''मुझे पता है ये मेरे लिए अच्छा पर नहीं मैं शाकाहारी नहीं हूं।''

4. क्या प्रियंका हिन्दी हैं
''हिन्दी हमारी भाषा है और हां मैं हिन्दू हूं ये मेरा धर्म हैं। हिन्दी और हिन्दू में फर्क है। आपको एजुकेट होने की जरूरत है।''

सिर्फ यही नहीं इनके अलावा भी प्रियंका से कई तरह के सवाल किये गये जिनका प्रियंका ने बड़ी कॉन्फीडेंटली जवाब दिया है। देसी गर्ल जिस अंदाज में खुद को कैरी करती हैं वो बहुतों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। 

Web Title: priyanka chopra give all the answers of most searched questions about her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे