जानिए कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस, इन 3 फेमस सेलेब को कर चुके हैं डेट

By स्वाति सिंह | Published: August 19, 2018 05:47 PM2018-08-19T17:47:17+5:302018-08-19T17:47:17+5:30

प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Priyanka Chopra get married in October, know more about Nick Jones | जानिए कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस, इन 3 फेमस सेलेब को कर चुके हैं डेट

जानिए कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस, इन 3 फेमस सेलेब को कर चुके हैं डेट

मुंबई, 19 अगस्त: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने रिश्ते को ऑफिसयल कर दिया है। शनिवार को रोका सेरेमनी के बाद शाम को सगाई की पार्टी की। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार मौजूद रहे। खबरों कि मानें तो प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में प्रियंका के फैंस के जहन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर कौन है निक जोनस

बता दें कि प्रियंका के होने वाले पति निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डैलस शहर में हुआ है और वह पेशे से गिटारिस्ट और सिंगर हैं। इसके अलावा निक पिता सॉन्ग राइटर और म्यूजिश‍ियन हैं जबकि उनकी मां साइन लैंग्वेज टीचर हैं। माता-पिता के अलावा निक के दो बड़े भाई केविन और जो जबकि एक छोटा भाई फ्रेंकी है। निक की परवरिश उनकी मां के पास न्यूजर्सी में हुई है। 

अगर निक के कैरियर की बात करें तो उन्होंने 8 साल की उम्र से ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2004 में उन्हें पहली बार सोलो आर्टिस्ट के रूप में साइन किया गया था।इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक एबलम में एक्ट भी किया है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया था कि उनकी सबसे पहली क्रश सेलेब्रिटी अमेरिकी एक्ट्रेस जेसिका अल्बा थी। वहीं यह अगर खबरों कि मानें तो निक हॉलीवुड एक्ट्रेस माइली सायरस को करीब डेढ़ साल तक डेट किया है। माइली सायरस के अलवा निक का नाम अन्य कई एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया है जिनमें डेल्टा गूड्रेममिस और मिस यूनिवर्स ओलिविया कलपो का नाम शामिल है। 
 

Web Title: Priyanka Chopra get married in October, know more about Nick Jones

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे