The Sky Is Pink Box Office Collection Day 3: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने वीकेंड पर की जबरदस्त कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 14, 2019 09:01 AM2019-10-14T09:01:45+5:302019-10-14T09:01:45+5:30

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने तीन दिन की कमाई कर ली है।

priyanka chopra farhan akhtar film the sky is pink box office collection day 3 | The Sky Is Pink Box Office Collection Day 3: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने वीकेंड पर की जबरदस्त कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 3: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने वीकेंड पर की जबरदस्त कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Highlightsप्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की द स्काई इज पिंक हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।फिल्म फैंस को जमकर पसंद आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की द स्काई इज पिंक हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।फिल्म फैंस को जमकर पसंद आ रही है।इस फिल्म से करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना कमबैक किया है। फिल्म में जायरा वसीम भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। जायरा ने इसी फिल्म में काम करने के बाद फिल्मों से अलविदा कह दिया है।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर, जायरा वसीम के अलावा रोहित सराफ लीड रोल में हैं। द स्काई इज पिंक एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जो दिल को छू जाने वाली कहानी है। फिल्म हालांकि बाक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं कर पा रही जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

फिल्म की कमाई देखें  तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन द स्काई इज पिंक ने 5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में11.50 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकडे़ सामने नहीं आए हैं। वहीं ऋतिक की वॉर फिल्म का अभी भी कड़ी टक्कर दे रही है।

इस फिल्म की मूल कहानी नीरेल और अदिति की है। दोनों के जीन में कुछ फॉल्ड है। जिसका भुगतान उनके बच्चों का उठाना पड़ता है।  उनकी बेटी आयशा जन्म के साथ हीएक खतरनाक बीमारी के ग्रस्ति होती है। मां बाप किसी भी कीमत पर आयशा को खोना  नहीं चाहते हैं। ऐसे में वह इलाज के लिए आयशा को लंदन ले जाते हैं। फिल्म का बाकी की कहानी की आयशा को बचाने के संघर्ष को पेश करती है।
 

Web Title: priyanka chopra farhan akhtar film the sky is pink box office collection day 3

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे