इस वजह से प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंची ऑस्कर 2018 में, वजह चाहने वालों को करेगी परेशान

By पल्लवी कुमारी | Published: March 5, 2018 11:16 AM2018-03-05T11:16:37+5:302018-03-05T11:16:37+5:30

फैंस को उम्मीद थी कि वह फिर से एक बार ऑस्कर रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा देख पाएंगे।

Priyanka Chopra did not attend in the Oscars 2018, Here the reason behind | इस वजह से प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंची ऑस्कर 2018 में, वजह चाहने वालों को करेगी परेशान

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंची ऑस्कर 2018 में, वजह चाहने वालों को करेगी परेशान

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'क्वाटिंको 3' की शूटिंग में अमेरिका में बिजी चल रही हैं। अमेरिका में रहने हुए प्रियंका चोपड़ा इस बार ऑस्कर 2018 के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आईं। लोगों को काफी उम्मीद थी कि वह प्रियंका चोपड़ा का जलवा ऑस्कर रेड कार्पेट पर फिर से एक बार देखेंगे। लेकिन इस बार उनके फैंस को निराशा हाथ लगी है।

अब आपके मन में भी सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में शामिल क्यों नहीं हुईं। तो चलिए आपको बता ही देतें हैं, दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही ऑस्कर में ना जाने की वजह इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा शेयर की थी। 

प्रियंका ने  इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की। जिसमें वह थोड़ी बीमार लग रही हैं। प्रियंका ने सेल्फी के साथ लिखा, 'सभी नॉमिनेटेड दोस्तों को बधाई, ऑल द बेस्ट ऑल ऑफ यू, बीमार हूं इसलिए ऑस्कर में नहीं आ रही लेकिन  सभी को शुभकामनाएं हैं, विजेताओं का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।'

बता दें कि 90वां अकादमी अवार्ड (ऑस्कर अवार्ड 2018) कार्यक्रम भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5.30 शुरू हुआ। अभिनेता जिमी किमेल और ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा ने कार्यक्रम प्रजेंट किया। दी शेप ऑफ वाटर को ऑस्कर 2018 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म ने कुल चार ऑस्कर अपने नाम कर लिए हैं। 

ऑस्कर 2018 से जुड़ी सारी जानकारी के लिए यहां किल्क करें- ऑस्कर 2018: 'द शेप ऑफ वाटर' को 4, डनकर्क को 3, ब्लेड रनर 2049 को 2 ऑस्कर, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Web Title: Priyanka Chopra did not attend in the Oscars 2018, Here the reason behind

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे