रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति संग किया मस्ती भरा डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: July 22, 2020 02:13 PM2020-07-22T14:13:55+5:302020-07-22T14:28:56+5:30

रवीना टंडन के करियर को 'टिप टिप बरसा पानी' गाने ने एक नया मोड़ देने का काम किया था। इस फिल्म के बाद रवीना को बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल के नाम से जाना जाने लगा।

priyanka chopra dance with her sisiter on raveena tandon tip tip barsa pani song | रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति संग किया मस्ती भरा डांस, वीडियो वायरल

वीडियो में मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं दोनों बहने। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' का 'टिप टिप बरसा पनी' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को रवीना टंडन और अक्षय कुमार के ऊपर फिल्माया गया था। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ इस गाने पर डांस करती नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं।

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' का 'टिप टिप बरसा पनी' काफी पॉपुलर हुआ था। यह गाना आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को रवीना टंडन और अक्षय कुमार के ऊपर फिल्माया गया था। ये गाना आज तक लोगों के जहन में जिंदा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ इस गाने पर डांस करती नजर आईं। 

मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं दोनों बहने

इस वीडियो में प्रियंका और परिणीति  'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है, तो वहीं, परिणीति व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। प्रियंका और परिणीति के इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

पति निक संग बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका और निक 2018 दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा ने पहली ‘डेट’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘‘दो साल पहले हमने पहली बार एक-साथ तस्वीर ली थी। उस दिन के बाद से आज तक तुम मेरी जिंदगी में बस खुशी ही लाए हो। मुझे तुमसे प्यार है निक, हमारी जिंदगी को एक-साथ इतना बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रिया। ’’

Web Title: priyanka chopra dance with her sisiter on raveena tandon tip tip barsa pani song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे