Valentine Day पर पति निक जोनास के साथ जमकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2020 11:43 AM2020-02-15T11:43:05+5:302020-02-15T11:51:37+5:30

प्रियंका की गिनती टॉप की एक्ट्रेसेस में की जाती है। बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद भी प्रियंका किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Priyanka Chopra celebrates Valentine Day with Nick Jonas dances video viral on social media | Valentine Day पर पति निक जोनास के साथ जमकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

अपने पति निक जोनस के साथ डांस करती प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights डांस के दौरान निक और प्रियंका दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं। डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कोई बड़ी फिल्म लंबे समय से सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी है। वह आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। लेकिन ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। प्रियंका का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर शानदार रहा है। आज प्रियंका की गिनती टॉप की एक्ट्रेसेस में की जाती है। बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद भी प्रियंका किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

 प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद से इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता रहा है। वेलेनटाइन डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का देसी स्टाइल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक और प्रियंका 'आंख मारे ' सॉन्ग पर डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं। डांस के दौरान निक और प्रियंका दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर उस समय की थी जब उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने वाला कैप्शन भी लिखा था।

Web Title: Priyanka Chopra celebrates Valentine Day with Nick Jonas dances video viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे