पति निक के साथ बॉडी बनाते नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा है वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: July 11, 2019 12:01 PM2019-07-11T12:01:10+5:302019-07-11T12:01:10+5:30

प्रियंका जल्द ही अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस बार का बर्थडे पीसी के लिए भी खास होगा क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas working out together | पति निक के साथ बॉडी बनाते नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा है वीडियो

पति निक के साथ बॉडी बनाते नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा है वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं रिसेंटली प्रियंका चोपड़ा और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें दोनों साथ में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। 

निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद ये वायरल हो गया। इस वीडियो में कपल सॉन्गराइटिंग कैंप में दिखाई दे रहा है। जहां दोनों ही एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वहीं इन दोनों के साथ उनके कलीग भी एक्सरसाइज कर रहे हैं। निक इस वीडियो में जहां पुशअप्स कर रहे हैं तो प्रियंका पुलअप्स कर रही हैं। 

प्रियंका जल्द ही अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस बार का बर्थडे पीसी के लिए भी खास होगा क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। बता दें साल 2018 ने दोनों राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जिसमें कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और इस समय बॉलीवुड छोड़ने की खबरों से सुर्खियों में रहने वाली जायरा वसीम हैं। 

Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas working out together

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे