प्रियंका चोपड़ा और निक बने संगीत सेरेमनी के प्रोड्यूसर, AMAZON से हुई डील पक्की
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2019 04:05 PM2019-12-12T16:05:00+5:302019-12-12T18:18:43+5:30
प्रियंका और निक ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।शादी के बाद अपनी फोटो को प्रियंका ने हेलो मैगजीन को 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बेचा था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों ने साल 2018 दिसंबर में शादी की थी। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई है। प्रियंका और निक ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।
शादी के बाद अपनी फोटो को प्रियंका ने हेलो मैगजीन को 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बेचा था। अब प्रियंका की शादी में हुई उनकी संगीत सेरेमनी से इंस्पायर होकर एक वेब सीरीज बनाने जा रही हैं।
दरअसल प्रियंका अपनी संगीत सेरेमनी से इंस्पायर होकर एक सीरीज प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इसमें संगीत सेरेमनी को खासरूप से फिल्माया जाएगा।ये सीरीज अमेजन पर प्रसारित की जाएगी। साथ ही अमेजन ने इसके लिए हामी भी भर दी है।
प्रियंका की शादी के वक्त देसी गर्ल और निक के घरवालों के बीच एक डांस ऑफ भी हुआ था। अपने संगीत की कुछ खास फोटो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारी शादी में दोनों परिवार ने मिलकर संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था।
आगे प्रियंका ने लिखा है कि एक ऐसा परफॉर्मेंस जो हमारी लव स्टोरी को बताता था, हमारी जिंदगी के सबसे अहम पलों का एक ऐसा लम्हा जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। निक और मैं एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं जिसका अभी तक टाइटल तय नहीं हुआ है। इसके तहत हम शादी से एक रात पहले होने वाले संगीत को सेलीब्रेट करेंगे जिसमें परिवार और दोस्त एक-साथ आते हैं, ये हमारा संगीत प्रोजेक्ट है। ये हम दोनों का पहला साथ में प्रोजेक्ट है, हम यह शानदार अनुभव उन जोड़ों के साथ शेयर करना चाहते हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अगर आप 2020 की गर्मियों में शादी कर रहे हैं तो हम आपके इस जश्न का हिस्सा बन इस अनुभव को और भी शानदार बनाने में आपकी मदद करना चाहते हैं।
ये सीरीज अगले साल पेश की जाएगी। इसमें सगाई कर चुके पेयर्स की शादी का संगीत से लेकर शादी तक का पूरा सफर दिखाया जाएगा।संगीत के रिहर्सल , परिवार के डांस आदि को दिखाया जाएगा।