प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई से पहले पारंपरिक अंदाज में की पूजा, ये मेहमान हुए शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 18, 2018 01:09 PM2018-08-18T13:09:24+5:302018-08-18T15:57:08+5:30

इसी के साथ लंबे अरसे से जारी प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर कयासों का दौर खत्म हो चुका है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas make things official in a traditional ceremony | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई से पहले पारंपरिक अंदाज में की पूजा, ये मेहमान हुए शामिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई से पहले पारंपरिक अंदाज में की पूजा, ये मेहमान हुए शामिल

मुंबई, 18 अगस्तः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई करने जा रही हैं। प्रियंका के मुंबई स्थित घर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें प्रियंका और निक पारंपरिक अंदाज में पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका पीले सूट में दिखाई दे रही हैं वहीं निक कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। इसी के साथ लंबे अरसे से जारी कयासों का दौर खत्म हो चुका है। 

प्रियंका चोपड़ा के घर में जश्न का माहौल है। उनकी कजिन भी परिनीति चोपड़ा भी सेरेमनी में दिखाई दे रही हैं। उनकी ड्रेस का रंग देखकर लगता है दोनों बहनों ने सोच-समझकर पीला रंग चुना। निक जोनस और उनके पैरेंट्स गुरुवार को मुंबई पहुंचे थे तभी से इनके रोका और सगाई की खबरें आ रही थी।

सगाई पार्टी से पहले बीती रात निक जोनस और प्रियंका एक साथ डिनर पर गए।  इस दौरान दोनों काफी खुश दिख। दोनों के परिवार के लोग भी साथ में नजर आए।

ऐसी भी खबर है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

English summary :
Bollywood and Hollywood Actress Priyanka Chopra is all set to get engaged to her boyfriend American singer Nick Jonas. Priyanka Chopra and Nick Jonas are seen performing puja in a traditional style at Priyanka's home in Mumbai. While Priyanka is wearing a yellow suit, Nick is wearing Indian Traditional dress Kurta Pajama. Some news agency are also terming it as Roka.


Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas make things official in a traditional ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे