प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह किया था गृह प्रवेश, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा है वायरल 

By अनुराग आनंद | Published: February 12, 2021 11:58 AM2021-02-12T11:58:34+5:302021-02-12T12:04:51+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने नई किताब 'अनफिनिस्ड' में अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि, इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इसमें भी प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश का जिक्र है।

Priyanka Chopra And Nick Jonas In Housewarming Ceremony | प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह किया था गृह प्रवेश, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा है वायरल 

प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल (हाउस ऑफ मसाबा फोटो साभार)

Highlightsकिताब के लीक पन्नों में भी प्रियंका चोपड़ा द्वारा चुपचाप अमेरिका के एक शहर में गृह प्रवेश करने की बात कही जा रही है।इसके अलावा डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाउस ऑफ मसाबा नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश की तस्वीर साझा की है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर फोटो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस क्वारंटीन समय के दौरान इस नए घर में प्रवेश किया है। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि भारतीय संस्कृति के तहत प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए में गृह प्रवेश की है। 
  
इस तस्वीर को सबसे पहले डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाउस ऑफ मसाबा नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

मसाबा ने कहा कि हमने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के गृह प्रवेश समारोह के दौरान एकदम सही समय पर ये तस्वीर ली है। मसाबा ने ही प्रियंका चोपड़ा के लुक को भी स्टाइल किया था। 

तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस विशेष मौके पर क्वांटिको अभिनेत्री ने मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक सफेद पोशाक पहनी थी, जिसे उन्होंने एक चमकीले नारंगी दुपट्टे के साथ जोड़ा था। 

प्रियंका के इस तस्वीर को साझा करते हुए मसाबा ने कैप्शन में लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास गृह- प्रवेश समारोह के दौरान खुश करने वाले वाइब दे रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपने करियर के बारे में चर्चा करते हुए एक किताब अनफिनिश्ड लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने नई किताब 'अनफिनिस्ड' में अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि, इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं।

इस किताब के लीक पन्नों में भी प्रियंका चोपड़ा द्वारा चुपचाप अमेरिका के एक शहर में गृह प्रवेश करने की बात कही जा रही है। हालांकि, यूं तो यह तस्वीरें निक जोनास के फैन क्लब ने शेयर की हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने भी अपनी किताब के इन पन्नों को शेयर करते हुए लिखा है, "नो स्पोइलर्स प्लीज।" 

priyanka-and-nick

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर  लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैन्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Web Title: Priyanka Chopra And Nick Jonas In Housewarming Ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे